ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू को वार्डों में मिल रहा भारी जनसमर्थन, भाजपा पर किया करारा प्रहार

दुर्ग। कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू ने आज वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ वार्ड 37, वार्ड 38, वार्ड 39, वार्ड 40 में सघन जनसंपर्क किया। सुबह साढ़े 8 बजे से प्रारंभ जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता का आत्मीयता से जोशीला स्वागत किया गया।

जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह वार्ड के नागरिकों ने फूलों के गुलदस्ते, पुष्पहार के साथ स्वागत करते हुए जीत की अग्रिम बधाई देते हुए मिठाई भी खिलाई। शाम को कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू के साथ कांग्रेस नेताओं ने वार्ड 10, 11, 12 और 13 में जनसंपर्क करते हुए कांग्रेस को वोट देेने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान महापौर प्रत्याशी प्रेमलता साहू के साथ वार्डों के कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी भी मौजूद रहे। वार्ड 37 के प्रत्याशी श्रध्दा सोनी, वार्ड 38 के कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी मनोज सिन्हा, वार्ड 39 के पार्षद प्रत्याशी शकुन ढीमर, वार्ड 40 के पार्षद प्रत्याशी दानेश्वरी देशमुख, वार्ड 10 के पार्षद प्रत्याशी गीतेश देवांगन. वार्ड 11 के पार्षद प्रत्याशी सुनीता देवांगन, वार्ड 12 के पार्षद प्रत्याशी मोहित वाल्दे, वार्ड 13 के पार्षद प्रत्याशी संजय कोहले जनसंपर्क के दौरान मौजूद रहे।

प्रेमलता साहू ने डोर टू डोर कैंपेन करते हुए भाजपा पर दुर्ग शहर का विकास न कराने का आरोप लगाया। प्रेमलता ने कहा कि दुर्ग नगर निगम में 20 साल तक भाजपा का राज रहा, लेकिन उन्होंने शहर का विकास नहीं किया। पिछले पांच साल में कांग्रेस की परिषद ने शहर के हर हिस्से में विकास कार्य कराए हैं। कांग्रेस की परिषद ने शहर का चौमुखी विकास कराया है।

कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू ने कहा कि भाजपा को मतदान से पहले ही पराजय का डर सताने लगा है। संभावित हार से घबराकर भाजपा नेता कांग्रेस पर आधारहीन आरोप लगा रहे हैं। शहर की जनता ने देखा है कि 20 साल के कार्यकाल में विकास के नाम पर सिर्फ  घोटाले हुए हैं। कांग्रेस की परिषद ने हर वर्ग के हितों का ध्यान रखते हुए शहर के कोने-कोने में विकास की रौशनी पहुंचाई है।

जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस नेता पूर्व विधायक अरुण वोरा, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ  अहमद, अजय मिश्रा, राधिका साहू, संजू धनकर, कौशल किशोर सिंह, परमजीत सिंह भुई, अशोक मेहरा, एनी पीटर, राकेश सिन्हा, हेमा साहू सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button