ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
दुर्ग

केंद्रीय जेल दुर्ग में गंगा जल स्नान का आयोजन

दुर्ग | प्रयागराज में महाकुंभ का भव्य आयोजन चल रहा है, जहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की जेलों में निरुद्ध बंदियों के लिए विशेष धार्मिक पहल की।

इसके तहत केंद्रीय जेल दुर्ग में अस्थायी घाट बनाकर त्रिवेणी संगम से लाए गए पवित्र गंगा जल से बंदियों का स्नान करवाया गया। राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर प्रयागराज से विशेष रूप से यह पवित्र जल मंगवाया गया।

जेल अधीक्षक मनीष संभाकर ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य उन कैदियों को आध्यात्मिक लाभ प्रदान करना था, जो महाकुंभ में शामिल नहीं हो सकते। इस पहल से जेल का वातावरण भक्तिमय हो गया और बंदियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ। इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों बंदियों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भाग लिया।

जैसे ही त्रिवेणी संगम का जल उनके लिए उपलब्ध कराया गया, कैदियों ने गंगा मैया का स्मरण करते हुए स्नान किया और पुण्य अर्जित करने का सौभाग्य प्राप्त किया। जेल प्रशासन के अनुसार, इस आयोजन से बंदियों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला और उन्होंने राज्य सरकार व जेल प्रशासन का आभार जताया।

इस अवसर पर जेल स्टाफ ने भी पूरे समर्पण भाव से सहयोग किया। कई बंदियों ने इस आयोजन को आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक शांति का अनूठा अवसर बताया। कुछ कैदियों ने भावुक होकर कहा कि यह आयोजन उनके लिए जीवन में एक नई प्रेरणा लेकर आया है। छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल सामाजिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

यह दिखाता है कि सुधारात्मक दृष्टिकोण के तहत कैदियों के लिए आध्यात्मिकता को बढ़ावा दिया जा सकता है। इस आयोजन ने जेल में एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण किया, जिससे भविष्य में भी इस तरह के धार्मिक और सुधारात्मक कार्यक्रमों को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button