ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
दुर्ग

मोहन नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: मोबाइल झपटमारी और नशे में अड्डेबाजी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग | जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक  दुर्ग के मार्गदर्शन पर  अति. पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर)  सुखनंदन राठौर (रापुसे),  चिराग जैन (भा0पु0से0) नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी शिव प्रसाद चन्द्रा थाना मोहन नगर जिला दुर्ग के नेतृत्व में अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार त्वरित कार्यवाही की जा रहीं है।

इसी क्रम में दिनांक 14.03.2025 को प्रार्थी अशोक विभार पिता राम विभार उम्र 26 साल साकिन वार्ड नंबर 13 इंद्रलोक के पीछे आर्य नगर दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ.ग.) थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी सूर्यकांत वल्लभदास पेट्रोल पंप ग्रीन चौक दुर्ग मे  कैशियर के पद पर कार्य करता है

कि दिनांक 13.03.2025 के रात्री 11.00 बजे करीब ग्रीन चौक के रहने वाले बालू , राधे , परमानंद सुलाखे पेट्रोल पंप मे पेट्रोल भराने आये तथा पेट्रोल भराने के नाम से तीनो एक राय होकर प्रार्थी के साथ अश्लील मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया इसी बीच विनय एवं लिंगराज तांडी बीच बचाव करने आये तो ये तीनो इन्हे भी मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर धारदार वस्तु से बालू एवं राधे बांस के डंडा से तथा परमानंद सुलाखे हाथ मुक्का से मारपीट किये ।

मारपीट करने से प्रार्थी के पीठ मे चोट आयी , विनय के बांया पैर के पंजा मे तथा लिंगराज तांडी के दाहिने पसली एवं बाया पैर मे चोट आयी है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर में अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी पता तलाश विवेचना के आरोपी राजकुमार उर्फ राधे साहू एवं प्रशांत मुनेश्वर उर्फ बालु ग्रीन चौक दुर्ग में मिलने से घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो दिनांक घटना समय सदर को जुर्म करना स्वीकार किये ।

आरोपी राजकुमार साहू एवं प्रशांत मुनेश्वर उर्फ बालु घटना में प्रयुक्त तलवार एवं डण्डा जप्त किया गया । प्रकरण में आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत सिद्ध पाये जाने से आरोपी 1. राजकुमार उर्फ राधे पिता जयकरण साहू उम्र 20 साल साकिन ग्रीन चौक सांई फर्निचर के सामने दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ0ग0) 2. प्रशांत मुनेश्वर उर्फ बालू पिता सेवक राम मुनेश्वर उम्र 25 साल साकिन ग्रीन चौक पेट्रोल पंप के  पीछे दुर्ग,थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ0ग0) के विरूद्ध अपराध धारा का पर्याप्त सबुत पाये जाने से विधिवत गिरफतार कर नीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक शिव प्रसाद चन्द्रा, सहायक उप निरीक्षक मोती लाल महिलवार , प्रधान आरक्षक दिनेश सोनी एवं स्टाफ की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button