ब्रेकिंग
अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ...
रायपुर

दो युवक गिरफ्तार, नशीली टेबलेट सहित अन्य सामान जब्त

रायपुर | पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में पुलिस ने नशीली टेबलेट के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को 25 मार्च 2025 को सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक ग्राम खादी उद्योग भंडार, अशोक विहार मैदान में संदिग्ध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ दोपहिया वाहन पर मौजूद हैं। इसके बाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) लखन पटले, एएसपी (क्राइम) संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार और डीएसपी क्राइम संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों से हुई जांच

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सैबी ए बेंजामिन और अश्वनी पाल के रूप में हुई। सैबी ए बेंजामिन पहले एक मेडिकल स्टोर में काम कर चुका था और उसे दवा कंपनियों से प्रतिबंधित दवाएं मंगाने का पूरा तरीका मालूम था। सैबी पिछले आठ महीनों से गुजरात के अहमदाबाद से स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट मंगा रहा था और साथी अश्वनी पाल के साथ मिलकर रायपुर में इन्हें बेच रहा था।

अश्वनी पाल, जो पहले उड़ीसा में धोखाधड़ी के एक मामले में जेल भी जा चुका है, सैबी के साथ इस अवैध कारोबार में शामिल था। पुलिस ने इनके कब्जे से 200 नग प्रतिबंधित स्पास्मो प्रॉक्सिवॉन प्लस टेबलेट, ₹8,500 नगद, दो मोबाइल फोन और एक स्कूटी (CG/04/ML/3973) जब्त की है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक रोहित मालेकर, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडे, उपनिरीक्षक अतुलेश राय, प्रधान आरक्षक प्रमोद वर्थी, पुष्पराज परिहार, आरक्षक विक्रम वर्मा, राजेंद्र तिवारी और अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कड़ी कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 133/25 के तहत धारा 22(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है।

रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई से यह साबित होता है कि शहर में नशे के कारोबार पर कड़ी नजर रखी जा रही है और पुलिस किसी भी कीमत पर नशे के अवैध कारोबार को बढ़ने नहीं देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button