ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
रायगढ़

नगर निगम में स्वास्थ्य उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

रायगढ़ |  राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत नगर पालिक निगम रायगढ़ में आज महापौर श्री जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से स्वास्थ्य उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभापति श्री डिग्रीलाल साहू सहित  समस्त पार्षदगण उपस्थित रहे।

कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े राष्ट्रीय कार्यक्रमों के नोडल अधिकारियों के द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों को वार्ड स्तर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका एवं क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी गई।

आयुष्मान भारत अंतर्गत रायगढ़ शहरी क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु छूटे हुये हितग्राहियों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर महापौर एवं सभापति के द्वारा कार्ययोजना बनाकर सभी वार्डो में सूचना देकर प्राथमिकता से कार्ड बनाने हेतु बैठक में सुझाव दिया गया।

इसके अलावा नगर निगम रायगढ़ में कैम्प लगाकर 142 लोगोंं का एन.सी.डी. स्क्रीनिंग किया गया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ.अनिल जगत, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, जिला मलेरिया अधिकारी, जिला प्रबंधक-शहरी, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button