ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

ऑपरेशन-सुरक्षा” अभियान के तहत यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा बराती बस को किया गया जप्त।

दुर्ग | यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान चलाकर सडक के चार प्रमुख बिन्दुओं पर कार्य किया जा रहा है

जिसमें सडको एवं चौक चौराहो की अभियात्रिकी त्रुटि को दूर करना, सडको से अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा को हटाना, वाहन चालको को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना एवं सडक दुर्घटना में होने वाली मौत के कारण एवं लापरवाह चालको पर सख्त कार्यवाही किया जा रहा है।

रात्रि के समय सडक दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में से एक कारण वाहन चालक का नशे में वाहन चलाना पाया गया है ऐसी सडक दुर्घटनाओं पर अकुंश लगाने हेतु यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान के तहत प्रतिदिन देर रात्रि तक जिले के प्रमुख मार्ग एवं ग्रे/ब्लेक स्पॉट स्थल पर वाहन चालको को ब्रीथएनेलाईजर मशीन से चेक कर नशे में वाहन चलाने वाले चालको पर उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

कल रात्रि को महमरा मोड दुर्ग में उक्त कार्यवाही के दौरान एक बस क्रमांक सीजी 08 एव्ही 7864 का चालक जो कि राजनांदगांव से दुर्ग नयापारा बाराती लेकर आया था वापसी में रात्रि 08.00 बजे वाहन चालक के ड्रायवर को ब्रीथएनेलाईजर मशीन से चेक करने पर वाहन चालक 431 एमजी भारी मात्रा में शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाया गया |

जिस यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत वाहन की जप्ती बनाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा गया और बरातियों की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए वाहन मालिक से संपर्क कर दूसरे बस एवं चालक से बरातियों को वापस भेजा गया।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा कल दिनांक को कुल-08 शराबी वाहन चालको पर कार्यवाही करते हुए वाहन जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button