ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
जांजगीर चंपा

पुरानी रंजिश में युवक पर कांच की बोतल से प्राणघातक हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

 जांजगीर-चांपा। ग्राम नरियरा में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर कांच की बीयर की बोतल तोड़कर सीने में जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को मुलमुला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया फुलेशरी बाई चौहान, निवासी ग्राम नरियरा थाना मुलमुला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पुत्र अजय चौहान 13 जून को गांव के ही महेश उर्फ बुंदरू श्रीवास के साथ धान बेचने मजदूरी पर गया था।

उसी दिन शाम लगभग 4:30 बजे उसकी बहन के बेटे मनीष चौहान ने फोन कर जानकारी दी कि अजय पर गांव के सोनू यादव एवं अजय निर्मलकर ने शराब दुकान के पास पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए कांच की बोतल फोड़कर जानलेवा हमला किया है।

इस गंभीर प्रकरण को पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी प्रदीप सोरी के मार्गदर्शन में त्वरित संज्ञान में लेते हुए थाना मुलमुला प्रभारी उप निरीक्षक पारस पटेल के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों को घेराबंदी कर उनके निवास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में दोनों आरोपी – सोनू यादव उर्फ डेढ़िया (27 वर्ष) एवं अजय कुमार निर्मलकर (26 वर्ष), निवासी नरियरा – ने अपराध स्वीकार किया। मामले में आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5), 109 के तहत अपराध क्रमांक 162/2025 दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

घटनास्थल का निरीक्षण कर नजरी नक्शा तैयार किया गया तथा घायल अजय चौहान व प्रत्यक्षदर्शी महेश श्रीवास के कथन दर्ज किए गए। विवेचना में सामने आया कि आरोपी सोनू यादव ने कांच की बोतल से अजय के सीने पर हमला किया, जबकि अजय निर्मलकर ने पीठ व गाल पर प्राणघातक वार किए।

इस कार्यवाही में सउनि कपिल राम साहू, प्र.आर. बलबीर सिंह, प्र.आर. राजमणि द्विवेदी, आरक्षक डिकेश्वर साहू, जितेन्द्र कुर्रे, देव मरकाम, यशवंत कश्यप व मनभावन पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button