ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
रायपुर

छत्तीसगढ़ी फिल्म की महानायिका ब्यूटी क्वीन अनीकृति चौहान जन्मदिवस के अवसर पर स्पेशल खबरl

राकेश कुमार साहू की रिपोर्ट :-

रायपुर/ जांजगीर चांपाl अनिकृति चौहान छत्तीसगढ़ी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री है जिसका जन्म 27 जून 2000 को रायपुर में हुआ था। अनिकृति चौहान को परिवार के लोग व छॉलीवुड के करीबी अन्नी (Anni) के नाम से जानते हैं। अनिकृति (Anikriti Chowhan) ने अपनी फिल्मी करियर की शुरूआत 4 साल की उम्र में एक बाल कलाकार के रूप में की थी। उसकी माँ अनिशा चौहान है और पिता का नाम अनिल सिंह चौहान है जो कि फिल्ममेकर थे।

अनिकृति चौहान का चाचा लक्ष्मण चौहान एक प्रसिद्ध कैमरा मेन है। वे फिल्म भी बनाते हैं। छत्तीसगढ़ी सिनेमा में एक अभिनेत्री के तौर पर अनिकृति चौहान की पहली फिल्म ‘आये हम बाराती’ आई थी। वह फिल्म तो ज्यादा नहीं चली पर उनकी बाद की फिल्में बहुत प्रसिद्ध हुईं। जैसे कि प्रेम सुमन, आई लव यू और हंस झन पगली फस जबे। अनिकृति अभी तक अविवाहित हैं, अब तक 300 से अधिक वीडियो एल्बम व दर्जनों हिट फिल्मों में अभिनय चुकी हैं।

अनिकृति चौहान की पहली फिल्म :-
अभि‍नेत्री अनिकृति को चौहान चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में 4 साल की उम्र से छॉलीवुड में काम करने का पहला अवसर अचानक ही मिला था। एक भक्ति एल्बम की शूटिंग के दौरान बाल कलाकार की तबीयत खराब हो गई, तभी वहां पर खेल रही अन्नी यानी अनिकृति पर चाचा लक्ष्मण चौहान की नजर पड़ी और बिना किसी ट्रेनिंग के ही कैमरा फेस करने का मौका मिल गया।

परिवार में कला का माहौल था इसीलिए बिना संघर्ष के ही कई ब्रेक मिला। अन्नी के बड़े होने के बाद छॉलीवुड में फिल्मों का अच्छा माहौल बन चुका था। इसी बीच रामू यादव के सा‍थ फिल्म ‘आये हम बाराती’ मिला जो कि ज्यादा चली नहीं। लेकिन उसके बाद प्रेम सुमन ने अनिकृति को अभिनेत्री के तौर पर स्था‍पित किया। अनिकृति की अब तक भी सबसे सफल फिल्म ‘हंस झन पगली फंस जबे’ है जो कि सतीश जैन के निर्देशन में बना था।

अनिकृति चौहान की फिल्में :-

आये हम बाराती, प्रेम सुमन, आये हम बराती, दांव, ले चल नदिया के पार, जागो रे, राधे अंगुठा छाप, प्रेम अमर हे, हंस झन पगली फस जबे, आई लब यू, तै मोर लव स्टोरी, डार्लिंग प्यार झुकता नहीं, मैं दिया तै मोर बाती, इश्‍क मा रिस्‍क हे, तही बनबे मोर दुल्‍हनिया, चल हट कोनो देख लिही, मिस्‍टर मजनू, नोनी के अनहोनी, सौदागर अ‍ादि में अनिकृति चौहान बतौर नायिका काम चुकी है।

अनिकृति चौहान को l

अनिकृति चौहान को छत्तीसगढ़ी सिनेमा में दमदार अदाकारी के लिये अनेक फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। जिसमें बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड 2016 में फिल्म ‘प्रेम सुमन’ के लिए तथा बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड 2020 फिल्म ‘हंस झन पगली फंस जबे’ फिल्म के लिए दिया गया था।

अनिकृति चौहान को छालीवुड स्टारडम अवार्ड, र्स्माट सिनेमा अवार्ड, ग्लोबल कम्युनिटी अवार्ड के साथ ही दो बार बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला है। इसके अलावा कई यूथ एंड वूमेन अवेयरनेस का काम करने वाली संस्थाओं द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।

अनिकृति चौहान की खूबसूरत फोटो :-

अनिकृति चौहान की खूबसूरत फोटो देखिये जो उनके ही द्वारा सोशल मीडिया में शेयर की गई थी। अनिकृति को अभिनय और डांस के अलावा फोटोग्राफी का भी शौक है जिसे वे लॉकडाउन के दौरान पूरा कर रही भी। उनके कई फोटोग्राफर मित्र भी हैं जो मॉडलिंग की तस्वीर लेते हैं।

Anikriti Chauhan Instagram :-
अनिकृति चौहान सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम में काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी anikritichowhan06official के नाम से अकाउंट है जिसमें अबतक 428 posts है वहीं 404k followers है जो उनकी हर अदा को लाइक करते हैं। instagram में अनिकृति शूटिंग पीक के अलावा फिल्म प्रमोशन और रील वीडियो भी अपलोड करती हैं।

अनिकृति चौहान का फेसबूक अकाउंट Anikriti Chowhan (Ani) के नाम से है। वैसे अन्नी फेसबूक में ज्यादा समय नहीं देती है। उनका ज्यदातर पोस्ट फैंस के द्वारा शेयर किया हुआ होता है। वे केवल प्रमोशन, और मॉडलिंग की ही तस्वीर साझा करती हैl

अनिकृति चौहान का AC PRODUCTION के नाम से यूट्यूब चैनल भी है, जहां कुछ प्रोमो वीडियो अपलोड हैं। अब तक केवल 8 वीडियो ही है इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि अनिकृति ने इस चैनल को अपने प्रोडक्शन कंपनी लांचिंग के लिये बनाया होगा। AC PRODUCTION अनिकृति का फ्यूचर प्ला‍न हो सकता है।

अनिकृति चौहान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिहदेव के साथ फिल्म हंस झन पगली फंस जबे के दौरान

अनिकृति चौहान एवं उनकी मां अनीशा चौहानl

अनिकृति चौहान अपनी मां अनिशा चौहान के साथ शूटिंग में जाती हैं। अन्नीा को परिवार में सभी का सपोर्ट मिलता है। चाचा-चाची और भाई तो उनको संबल प्रदान करते हैं। मां अनिशा चौहान तो हर पल उनका ख्याचल रखती है। शूटिंग के दौरान या कार्यक्रमों में अनिकृति अपनी मां के साथ आती जाती है

अनिकृति चौहान का पूरा परिचय

नाम – अनिकृति चौहान
नीक नेम – अन्नीे
जन्मीतिथि – 27 जून 2000
जन्मी स्थान – रायपुर छत्तीमसगढ़ भारत
स्थाई निवास – चौहान सदन, रायपुर छ.ग.
अनिकृति चौहान की पारिवारिक जानकारी
पिता का नाम – अनिल सिंह चौहान
मां का नाम – अनिशा चौहान
भाई – अर्जुन चौहान
चाचा – आनंद सिंह चौहान,लक्ष्म ण सिंह चौहान
वैवाहिक स्थिति – अविवाहित
अनिकृति चौहान का फिल्मी करियर
पहली फिल्म – आये हम बाराती
सफल फिल्म – प्रेम सुमन, आये हम बराती, दांव, ले चल नदिया के पार, जागो रे, राधे अंगुठा छाप, प्रेम अमर हे, हंस झन पगली फस जबे, आई लब यू, तै मोर लव स्टोरी, डार्लिंग प्यार झुकता नहीं, मैं दिया तै मोर बाती
सुपरहिट फिल्म – हंस झन पगली फस जबे
पसंदीदा निर्देशक – सतीश जैन, उत्त म तिवारी, प्रणव झा, उदय कृष्णा , आलेख चौधरी, अभिषेक सिंह,
सह कलाकार – मन कुरैशी, दिलेश साहू, रियाज खान, सतीश साव
अनिकृति चौहान की आने वाली फिल्म
फिल्म का नाम – निर्देशक – नायक
मैं दिया तै मोर बाती – अभिषेक सिंह – दिलेश साहू

इश्कश म रिस्की हे – आलेख चौधरी – मन कुरैशी

चल हट कोनो देख लिही- सतीश जैन – दिलेश साहू!

हमारे संवाददाता राकेश कुमार साहू के खास हीरोइन है अनेकृति चौहान जब अनुकृति चौहान की फिल्म देखें आई लव यू को तो दीवाने हो गए थे और उनके प्यार में पागल हो गए थे मगर आज हमारे संवाददाता उनके संबंध में समय-समय पर आर्टिकल निकलते हैं हमारी हमारे संवाददाता की मुलाकात अनुकृति से जब अकलतरा नवरात्रि पर्व में गरबा नाच का कार्यक्रम था उसे समय का फोटो शेयर करते हैं समाचार के साथ मेंl

27 जून को अनुकृति चौहान की जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए इस खबर का प्रकाशन करवाते हैं अक्सर करके हमारे ब्यूरो चीफ राकेश कुमार साहू जो कि छत्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर-चांपा जिले के नरियारा नगर पंचायत के रहने वाले विशेष ब्यूरो चीफ है जो की अक्सर फिल्म की हीरोइन के बारे में समाचार लेखन कार्य करते हैं अभी वर्तमान में अनुकृति चौहान की फिल्म प्रदर्शित होने वाली थी जानकी जो कि किसी कारणवश प्रदर्शित नहीं हुई सेंसर बोर्ड ने सेंसर सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दियाl

अनुकृति चौहान ग्रेट पर्सनालिटी टैलेंटेड खूबसूरती एवं बेहतरीन अदाकारा है छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री की l

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button