ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में भीड़़ का फायदा उठाकर मोबाईल चोरी करने वाला गिरोह, पुलिस की गिरफ्त में

भिलाई  | भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर गिरोह के द्वारा काफी लोगों के मोबाईल चोरी की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में  अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है |

बड़ी संख्या में हुई मोबाईल चोरी की घटना को देखते हुए आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी एवं मशरुका बरामदगी हेतु पुलिस टीम लगाया गया। चोरी गये मोबाईल एवं आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।

मुखबीर से सूचना मिली कि एक महिला सिविक सेंटर भिलाई में अपने पास मोबाईल रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रही है । उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम सिविक सेंटर से संदेही महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर संदेही महिला ने अपना नाम इमला निवासी कैम्प 01 छावनी भिलाई की होना बतायी एवं दिनांक 27.06.2025 को भगवान जगन्नाथ रथ

यात्रा मे भीड़़ का फायदा उठाकर अपने साथियों बिल्लु नौशाद,  सुनील उर्फ रोहित व अन्य  के साथ मिलकर मोबाइल चोरी करना स्वीकार की एवं चोरी किये गये मोबाईल में से 14 मोबाईल अपने पास रखना तथा एक एक मोबाईल बिल्लु नौसाद एवं सुनील उर्फ रोहित को देना बतायी ।

बिल्लू नौशाद, सुनील उर्फ रोहित को हिरासत में लेकर आरोपियों के कब्जे से कुल 16 मोबाईल कीमती लगभग 4,55,000/- रु. विधिवत जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

उत्तर कार्यवाही में थाना भिलाई नगर एवं एसीसीयू की टीम की भूमिका उल्लेखनीय  रही ।

गिरफ्तार आरोपी  

1-सुनील उर्फ रोहित  उम्र 27 साल

2-  बिल्लु नौसाद उम्र 36 साल

3- इमला  उम्र 34 साल केम्प-1 छावनी जिला दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button