ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

दुर्ग|  छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 16,000 से अधिक कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं। आंदोलन के दूसरे दिन मंगलवार को पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था लगभग ठप हो गई। दुर्ग सहित विभिन्न जिलों में अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों और ग्रामीण इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर असर देखने को मिला।

दुर्ग जिला अध्यक्ष डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों ने पिछले डेढ़ साल में 170 से अधिक बार ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की, लेकिन उनकी जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज किया गया। उन्होंने कहा कि 27% वेतनवृद्धि, मेडिकल अवकाश और ग्रेड पे को स्वीकृति मिलने के बावजूद आदेश जारी नहीं किए गए, जिससे नाराज कर्मचारी अब आंदोलन को और तेज करने पर मजबूर हैं।

हड़ताल से प्रभावित सेवाएँ

  • नवजात शिशु वार्ड, पोषण पूरक केंद्र और डी.ई.आई.सी. बंद
  • शुगर, ब्लड टेस्ट, ट्रूनाट, सीबीनाट और नेत्र परीक्षण बाधित
  • स्कूल व आंगनबाड़ी स्वास्थ्य परीक्षण पूरी तरह बंद
  • रूटीन टीकाकरण और संस्थागत प्रसव सेवाएँ ठप
  • टीबी, मलेरिया, कुष्ठ सहित मौसमी बीमारियों के मरीजों को दवाइयाँ नहीं मिल पा रहीं
  • विभागीय ऑनलाइन एंट्री पूरी तरह बंद

ग्रामीण व शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में अव्यवस्था, कई अस्पतालों में ताले

एनएचएम कर्मचारी संघ ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन पर होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button