ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़

मैसेज वायरल करने की धमकी देकर 4.93 लाख रुपए ऐंठने वाली महिला गिरफ्तार

भिलाई। थाना भिलाई नगर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है जिसने व्हाट्सएप और एसएमएस के माध्यम से धमकी देकर 4,93,000 रुपए की उगाही की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी जो कि सेक्टर 9 भिलाई का निवासी है, ने 24 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी दुर्गावती देवी सिंह उर्फ दुर्गा, उसे झूठे केस में फसाने की धमकी दे रही थी।

आरोपी ने प्रार्थी को ब्लैकमेल करते हुए उसकी निजी बातों को उसकी पत्नी को दिखाकर बदनाम करने की कोशिश की और आत्महत्या की धमकी देकर कुल 4,93,000 रुपये की मांग की। यह मामला 7 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक चला।

FIR दर्ज होने के बाद आरोपी को नोटिस जारी कर अपनी बात रखने के लिए मौका दिया गया, लेकिन उसने कोई तथ्य या दस्तावेज पेश नहीं किए। पुलिस ने आरोपी की पूछताछ और गवाहों के सामने बयान दर्ज किया, जिसमें आरोपी ने पैसे मांगने की बात स्वीकार की।

आरोपी दुर्गावती देवी सिंह उर्फ दुर्गा, निवासी मौ. न. 48, स्मृतिनगर, भिलाई थाना सुपेला को सबूत मिलने के बाद 25 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button