छत्तीसगढ़
शिप्रा नदी में फंसे युवक का 24 घंटे बाद हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

सुकमा। तेज बारिश के बीच तेलावर्ती गांव में शिप्रा नदी में फंसे एक युवक को 24 घंटे बाद सुरक्षित बचा लिया गया। युवक को पहले मोटर बोट से रेस्क्यू करने की कोशिश की गई, लेकिन नदी में तेज बहाव, चट्टानों और पत्थरों की वजह से यह प्रयास सफल नहीं हो सका। आखिरकार प्रशासन ने हेलीकॉप्टर की मदद ली और युवक को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता पाई।
रेस्क्यू अभियान में जिला पुलिस और सीआरपीएफ की टीम मौजूद रही।
गौरतलब है कि इन दिनों बस्तर संभाग में मूसलाधार बारिश हो रही है। सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा के कई गांव जिला मुख्यालयों से कट गए हैं। लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और राहत-बचाव कार्य जारी है।














