ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़

उद्यानों का संधारण व सौंदर्यीकरण हेतु 20 लाख का बजट स्वीकृत,प्रभारी काशीराम कोसरे की अध्यक्षता में पर्यावरण एवं उद्यानिकी समिति की बैठक संपन्न

दुर्ग/ नगर पालिक निगम।केबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर  अलका बाघमार के मार्ग-दर्शन में आज एमआईसी कक्ष में पर्यावरण एवं उद्यानिकी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति प्रभारी काशीराम कोसरे ने की।बैठक में निगम क्षेत्र के उद्यानों, सार्वजनिक स्थलों और महापुरुषों की प्रतिमाओं के संधारण एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिये गये।

प्रभारी कोसरे ने कहा कि उद्यान न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाते हैं बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य, मनोरंजन और बच्चों के खेलने के लिए भी बेहद आवश्यक हैं। इस दृष्टिकोण से उनका नियमित रख-रखाव होना अनिवार्य है। बैठक में उद्यानों के संधारण हेतु बजट, कर्मचारियों की नियुक्ति तथा वृक्षारोपण की कार्ययोजना पर विस्तार से विचार किया गया।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय

लोककला पथ का सौंदर्यीकरण

लोककला पथ पर स्थापित कलाकृतियों की सुंदरता बनाए रखने के लिए उनका रंगरोहन कराया जाएगा। इससे शहर की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलेगी।

 उद्यानों के रख-रखाव हेतु कर्मचारी नियुक्ति

निगम क्षेत्र में स्थित उद्यानों की देखरेख के लिए प्लेसमेंट पर 20 कर्मचारी रखे जाने का निर्णय लिया गया। यह कर्मचारी प्रतिदिन सफाई, सिंचाई और पौधों की देखभाल करेंगे।

20 लाख का संधारण मद स्वीकृत उद्यानों के संधारण एवं रख-रखाव के लिए 20 लाख रुपये का विशेष संधारण मद स्वीकृत किया गया है। इस राशि से गार्डन की मरम्मत, झूलों की व्यवस्था, पौधारोपण और फाउंटेन की देखभाल की जाएगी।

रेलवे स्टेशन व तहसील ऑफिस के सामने सौंदर्यीकरण

दोनों स्थानों पर बनी कलाकृतियों का रंगरोहन कर उन्हें आकर्षक रूप दिया जाएगा ताकि शहर आने वाले लोगों को सुंदर दृश्य दिखाई दे।

वार्डवार कार्ययोजना

  • वार्ड-56 STF कॉलोनी – उद्यान की साफ-सफाई और वृक्षारोपण।
  • वार्ड-20 आदित्य नगर – शेखर साहू के घर के पास खाली पड़ी भूमि से अतिक्रमण हटाकर फेंसिंग व वृक्षारोपण।
  • वार्ड-55 मुक्तिधाम रोड और वार्ड-53 गणपति विहार – वृक्षारोपण कर हरियाली बढ़ाने का काम।
  • वार्ड-54 द्वारिका पुरी – गार्डन की साफ-सफाई और रख-रखाव।

फाउंटेन की मरम्मत

निगम क्षेत्र में लगे फाउंटेन की मरम्मत कर उन्हें पुनः चालू करने की योजना बनाई गई है, जिससे नागरिकों को आकर्षक दृश्य और शीतल वातावरण मिलेगा।

महापुरुषों की प्रतिमाओं का सौंदर्यीकरण

बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित हुआ कि निगम क्षेत्र में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं स्मृति प्रतिकों की सूची तैयार कर उनके सौंदर्यीकरण व रंगरोहन का कार्य किया जाएगा। प्रभारी कोसरे ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत होती हैं, अतः उनका सम्मान और संरक्षण हमारी प्राथमिकता है।इस दौरान समिति के सदस्यगण व अधिकारी कर्मचारीग मौजूद रहे।

कंपनियों और उद्योगों की जानकारी संकलन

बैठक में निगम क्षेत्र में स्थापित कंपनियों और उद्योगों की जानकारी संकलित करने का भी निर्णय लिया गया। यह देखा जाएगा कि इन उद्योगों ने निगम से आवश्यक NOC (अनापत्ति प्रमाणपत्र) लिया है या नहीं। इस संबंध में पर्यावरण विभाग को पत्र भेजने की अनुशंसा की गई।

प्रभारी  कोसरे का संदेश

प्रभारी काशीराम कोसरे ने कहा कि “नगर निगम का उद्देश्य सिर्फ शहर की साफ-सफाई करना ही नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। उद्यानों का रख-रखाव, वृक्षारोपण और सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button