ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

हाईटेंशन लाइन से टकराने पर बस में लगी आग, 3 की मौत, 10 झुलसे

जयपुर | राजस्थान के जयपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर दिया। जयपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर मनोहरपुर क्षेत्र में मजदूरों से भरी एक बस अचानक हाईटेंशन बिजली की लाइन की चपेट में आ गई। करंट लगने से बस में आग भड़क उठी, जिससे तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

जानकारी के अनुसार, बस में कुल 65 मजदूर सवार थे, जो टोडी क्षेत्र के ईंट भट्टे की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि भट्टे से करीब 300 मीटर पहले ही बस ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद बस में करंट दौड़ गया और आग लग गई। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे में उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के रहने वाले तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों की पहचान नसीम अली हुसैन (50) और सहीनम (20) सहित एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

कलेक्टर ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और घायल मजदूरों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। प्रशासन ने ईंट भट्ठा संचालकों को भी सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button