ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़

भिलाई नगर में सट्टा अड्डे पर पुलिस की रेड, दो सटोरिए गिरफ्तार

दुर्ग ; वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के मार्ग दर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  शहर  सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक  भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के निर्देशन में अवैध कार्य करने बाले व्यक्तियों के विरूद्ध विशेष अभियान कार्यवाही के दौरान दिनांक 11.11.2025 को जरिये मुखबीर की सूचना प्राप्त हुआ कि सेक्टर 05 क्रास स्ट्रीट 04 मंच के पास कुछ लड़के सार्वजनिक स्थान पर सामुहिक रूप से सट्टा पट्टी लिखने का काम कर रहे है|

, मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई तो मौके पर दो व्यक्ति अंको के सामने हार जीत का दांव लगाकर सट्टा प‌ट्टी लिख कर मोबाईल के माध्यम से पैसो का लेन-देन कर जुआ खेलवा रहे थे, पुलिस को देखकर सट्टा लिखाने वाले भाग गये एवं लिखने वाले को मौके पर पकड़ा गया, जिनके कब्जे से पृथक-पृथक 7300रू. नगदी, तीन नग मोबाईल एवं सट्टा पट्टी, नीले स्याही का डाट पेन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्यवाही की गई है।

उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई नगर से प्र.आर. 1048 ब्रम्हानंद देशलहरे, आर. 1752 मोहित यादव थाना पेट्रोलिंग पार्टी एवं एसीसीयू टीम का उल्लेखनिय भूमिका रही है।

अपराध क्रमांक 625/2025 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06 एवं 112 बीएनएस नाम आरोपी

  1. घनश्याम सोलंकी पिता किशन लाल सोलंकी उम्र 22 साल निवासी जुनवानी खम्हरिया रोड महादेव किराना स्टोर्स के पास चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला जिला दुर्ग (छ.ग.)
  1. मनोज मेश्राम पिता स्व. संतराम मेश्राम उम्र 34 साल निवासी सेक्टर 04 सड़क 21 ब्लॉक 08/बी भिलाई जिला दुर्ग (छ.ग.)
  1. संजय सेनापति पिता नरेन्द्र सेनापति उम्र 44 साल निवासी शांति नगर सड़क 06 खण्डेलवाल के पीछे थाना वैशाली नगर भिलाई जिला दुर्ग (छ.ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button