ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

जानकी फिल्म के भव्य ट्रेलर लॉन्च में छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रमोटर विकास यादव का सम्मान, 21 नवंबर को एन माही ऐप OTT पर रिलीज होगी फिल्म

रायपुर : छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत के लिए रविवार का दिन खास रहा। भाटागांव स्थित जागृति स्कूल के पास आयोजित एक भव्य समारोह में बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘जानकी (भाग-1)’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रमोटर विकास यादव को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई दिग्गज कलाकार और हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें मोना सेन, मन कुरैशी, करण खान, प्रकाश अवस्थी, राज वर्मा, दुकालू यादव, दिलेश साहू, अनिकृति चौहान, जीतू दुलरवा, जीत शर्मा, अमृता कुशवाहा, मोना वर्मा, किरण चौहान, मोनिका और तोशान्त शामिल थे। सभी कलाकारों ने फिल्म की टीम को शुभकामनाएं देते हुए इसे छत्तीसगढ़ी सिनेमा की नई दिशा बताया।

एन माही फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘जानकी भाग-1’ सिर्फ छत्तीसगढ़ी भाषा में ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों की कई भाषाओं में भी डब की जा रही है। फिल्म निर्माताओं के अनुसार, यह एक बड़े स्तर की प्रस्तुति है, जो छत्तीसगढ़ी कंटेंट को राष्ट्रीय स्तर पर नए दर्शक देगी।

फिल्म का OTT प्रीमियर 21 नवंबर को एन माही ऐप पर किया जाएगा। ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कलाकारों और फिल्म प्रेमियों की उपस्थिति ने इसे बेहद खास बना दिया। मंच पर कलाकारों ने फिल्म की कहानी और निर्माण यात्रा के अनुभव भी साझा किए।

भव्य आयोजन का वातावरण उत्साह और सिनेमा के प्रति जुनून से भरा रहा, जहां ‘जानकी’ के ट्रेलर को दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ सराहा। फिल्म के निर्माता और निर्देशक ने उम्मीद जताई कि मूवी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button