ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस की क्राइम मीटिंग: A-B नोटबुक और बाउंड ओवर कार्रवाई पर सख्त निर्देश

दुर्ग : विजय अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग प्रातः 10.00 बजे पुलिस कण्ट्रोल रूम, सेक्टर-6 भिलाई में जिले के थाना/चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ( क्राइम मीटिंग) आहुत की गई । बैठक के दौरान वर्षान्त के पूर्व लंबित प्रकरणों का पर्याप्त एवं ठोस साक्ष्य संकलन कर केस को मजबूती प्रदान करते हुए निराकरण करने निर्देश दिए सीसीटीएनएस में फॉर्म-5 की एंट्री कर एनसीआरबी में डाटा रिफ्लेक्ट हेतु सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करने कहा गया।

बीट आरक्षक एवं प्रधान आरक्षकों द्वारा धारित A-B नोटबुक पर थाना प्रभारी को सतत मानीटरिंग करने बताए एवं इनफार्मेशन नोटबुक और ऑब्जरवेशन नोटबुक में आवश्यक जानकारी दाखिल करने निर्देशित किए।

इसी प्रकार निगरानी, गुण्डा बदमाशों पर लगातार निगाह रखने, इनके गतिविधियों की जांच किए जाने, अवैध कार्यों में संलिप्त आरोपियों की जानकारी प्राप्त कर इनके विरूद्ध ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही करने एवं बाउंड ओवर की कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा गया। माइनर एक्ट से संबंधित अपराधों, ध्वनि  प्रदूषण एवं कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही, शिकायतों का त्वरित निराकरण, किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

समीक्षा बैठक में सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, दुर्ग, अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण,  ऋचा मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात, पदमश्री तंवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू, हर्षित मेहर नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, सत्य प्रकाश तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर  पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धमधा एलेक्जेण्डर किरो, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन अनूप लकड़ा, एवं जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button