ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दुर्ग

पीएम आवास योजना: तीन दिन में अधिकतम भुगतान के आयुक्त के निर्देश

दुर्ग: नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निगम निकाय के लिए स्वीकृत 814 आवासों हेतु शासन द्वारा 538 लाख रुपये की अपर लिमिट जारी की गई है।

स्वीकृत 814 आवासों में से 541 आवासों के भुगतान प्रस्ताव राज्य शहरी विकास अभिकरण, रायपुर को भेजे जा चुके हैं। वर्तमान स्थिति में अब तक 141 आवासों का भुगतान किया जा चुका है, जबकि 826 आवासों का जियो टैगिंग कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

विगत दिनों नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े समस्त अधिकारी-कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली गई थी। बैठक में आयुक्त ने निर्देश दिए कि तीन दिवस के भीतर अधिक से अधिक हितग्राहियों को भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशों के पालन में अधिकारी एवं कर्मचारी तेजी से कार्य कर रहे हैं। लंबित मामलों में दस्तावेजों की कमियों को दूर कर वेरीफिकेशन पूर्ण किया जा रहा है, साथ ही SNA स्पर्श पोर्टल के माध्यम से भुगतान की प्रक्रिया जारी है।

अधिकारियों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में लगभग 100 से 120 अतिरिक्त हितग्राहियों को आवास राशि का भुगतान किए जाने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button