ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग: पुलगांव में एक्सीडेंट मामले में वाहन चालक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

दुर्ग। थाना पुलगांव पुलिस ने एक गंभीर सड़क हादसे के मामले में वाहन चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई जलाराम वाटिका के पास मेन रोड पुलगांव में हुई दुर्घटना के संबंध में की गई।

जानकारी के अनुसार, 16 दिसंबर 2025 को प्रार्थी उपेंद्र साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साथी चंद्रशेखर यादव के साथ साइकिल से दुर्ग की ओर जा रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे, जलाराम वाटिका के सामने मेन रोड पुलगांव के पास, वाहन संख्या CG 07 CW 1128 के चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए साइकिल सवारों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चंद्रशेखर यादव की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

पुलिस ने घटना के आधार पर आरोपी वाहन चालक श्यामलाल कोसरे (26 वर्ष, निवासी खमरिया भाटा, जुनवानी चौकी, स्मृति नगर, थाना सुपेला) को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही दुर्घटना में प्रयुक्त वाहन को भी जप्त किया गया।

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ आदेशानुसार उसे केंद्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध किया गया। पुलिस ने मामले की विवेचना जारी रखी हुई है और सख्त कार्रवाई की पुष्टि की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button