ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
छत्तीसगढ़रायपुर

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोड़ला का किया औचक निरीक्षण

रायपुर :  स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोड़ला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान ओपीडी कक्ष, सोनोग्राफी कक्ष, आपातकालीन चिकित्सा सेवा, अंतः रोगी कक्ष, पैथोलाजी कक्ष, एक्सरे कक्ष, दवा वितरण कक्ष एवं प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों (शिशुवती माताओं) को महतारी किट का वितरण किया। मंत्री  जायसवाल ने अंतःरोगी कक्ष मे भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में हाल चाल पूछा गया।

स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने जनप्रतिनिधियों एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी बोड़ला के आग्रह पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोडला के भवन मरम्मत के लिए मौके पर ही 50 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की।

मंत्री  जायसवाल ने निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर की साफ-सफाई रखी जाए एवं निर्धारित चिकित्सा सेवाओं को और अधिक प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जाए, ताकि वनांचल क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सतत उपलब्ध हो सकें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button