ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दुर्ग

गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले यातायात पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित

दुर्ग  : गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पं. रविशंकर स्टेडियम, दुर्ग में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड समारोह में मुख्य अतिथि माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू द्वारा यातायात पुलिस दुर्ग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यातायात पुलिस में पदस्थ एएसआई सुशील पांडे, आरक्षक विजय शर्मा एवं आरक्षक राम साहू को उनके द्वारा कर्तव्य के प्रति निष्ठा, अनुशासन, जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा इन पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा गया कि यातायात पुलिस की भूमिका सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आम नागरिकों को सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। सम्मानित कर्मियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए यातायात नियंत्रण, जनजागरूकता, दुर्घटना रोकथाम एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में निरंतर सराहनीय कार्य किया है।

इस अवसर पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। सम्मानित किए गए यातायात पुलिस कर्मियों के इस उपलब्धि से संपूर्ण पुलिस बल का मनोबल बढ़ा है तथा अन्य कर्मियों को भी अपने कर्तव्यों का निष्ठा एवं ईमानदारी से पालन करने की प्रेरणा प्राप्त हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button