ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

स्मृतिनगर और सुपेला पुलिस ने पकड़े नशे के सौदागर, भारी मात्रा में टैबलेट और गांजा जब्त

दुर्ग | दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के विरुद्ध चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के अंतर्गत लगातार कार्यवाही की जा रही है। अभियान के तहत आज स्मृतिनगर एवं सुपेला पुलिस द्वारा 02 पृथक-पृथक कार्यवाही किया गया है।

मुखबीर से सूचना पर स्मृतिनगर पुलिस द्वारा आरोपी सत्य प्रकाश साहू, 25 वर्ष निवासी डबरीपारा गंगोती जिला सूरजपुर को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की बिक्री करते हुए जुनवानी चौक के पास पकड़ा जाकर उसके कब्जे से 720 नग स्पास्मो टेबलेट, 210 नग नाइट्रोटेन टेबलेट बिक्री से प्राप्त रकम 700 रूपये, एक हीरो प्लेजर स्कूटी CG-09 JB 5685, एक नग विवो कंपनी का मोबाइल जुमला कीमती लगभग 40,000 रूपये को जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

इसी प्रकार प्रकाश धुर्वे पिता सुभाष धुर्वे, 37 वर्ष निवासी डेरा बस्ती सुपेला को स्लाटर हाउस मैदान के पास पकड़ा जाकर उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा वजनी 01 किलो 200 ग्राम कीमती लगभग 12000 रूपये को विधिवत जप्त किया जाकर उसके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक विजय यादव, उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधु, प्र०आर० रामनारायण यदु, आर० सूर्य प्रताप, गंभीर जाट, हर्षित शुक्ला, सविंदर सिंह, कमल नारायण, उमेश साहू की सराहनीय भूमिका रही।
नाम आरोपी

01. सत्य प्रकाश साहू निवासी डबरीपारा गंगोती थाना भैयाथान जिला सूरजपुर,

02. प्रकाश धुर्वे निवासी डेराबस्ती फरीदनगर सुपेला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button