ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग निगम की राजस्व बढ़ाने की दिशा में बड़े फैसले, सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत

दुर्ग / 30 जनवरी/ नगर पालिक निगम।नगर पालिक निगम दुर्ग के राजस्व विभाग एवं राजस्व समिति की बैठक आज दिनांक 29 जनवरी 2026, गुरुवार को शाम 5:00 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजस्व समिति प्रभारी चंद्रशेखर चंद्राकर ने की। बैठक में निगम की आय वृद्धि एवं राजस्व वसूली को सुदृढ़ करने हेतु कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि दुर्ग शहर के सभी 60 वार्डों में रायपुर शहर की तर्ज पर आधुनिक डिजिटल कर प्रणाली लागू की जाएगी, जिसके अंतर्गत प्रत्येक घर, मकान एवं दुकान की डिजिटल नंबरिंग की जाएगी। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में यह भी बताया गया कि वर्तमान में निगम क्षेत्र के 60 वार्डों में अपेक्षित संख्या में ARIS कर्मचारियों की कमी के कारण विगत वर्षों की तुलना में कर वसूली प्रभावित हुई है। प्रस्ताव रखा गया कि सभी 60 वार्डों में ARIS की पदस्थापना किए जाने से वसूली का प्रतिशत शत-प्रतिशत तक पहुंच सकेगा। इस प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया।

प्रभारी शेखर चन्द्राकर ने कहाँ वर्तमान में हुई अनुकंपा नियुक्तियों पर चर्चा करते हुए यह निर्णय लिया गया कि इनमें से 12वीं उत्तीर्ण योग्य पुरुष कर्मचारियों को राजस्व विभाग में वसूली कार्य हेतु पदस्थ किया जाए। वहीं कम पढ़े-लिखे कर्मचारियों को लाइसेंस एवं राजस्व विभाग में नोटिस वितरण कार्य हेतु उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। दोनों प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।

इसके साथ ही बड़े बकायादारों से वसूली को लेकर एक विशेष टीम के गठन का निर्णय लिया गया।

साथ ही निगम क्षेत्र के 10 बड़े बकायादारों के नाम समाचार पत्रों में प्रकाशित किए जाने का भी निर्णय लिया गया, जिससे शीघ्र कर जमा कराया जा सके।

 

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शासन द्वारा ट्रेड लाइसेंस शुल्क में की गई वृद्धि, जो राजपत्र में प्रकाशित हो चुकी है, उसे निगम की आय वृद्धि हेतु यथावत लागू किया जाए। इस प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।

 

बैठक में उपस्थित

बैठक में विजयंत पटेल, कुलेश्वर साहु,  ललिता ठाकुर, गोविंद देवांगन,  बबिता यादव, जीतू महोबिया, कमल देवांगन, रामचंद्र सिंह,  सविता साहू, जितेंद्र कुमार सहित राजस्व अधिकारी आर.के. बोरकर एवं सहायक राजस्व अधिकारी थाना सिंह यादव उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button