ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
छत्तीसगढ़दुर्ग

प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्त, जुर्माना वसूला

दुर्ग | नगर पालिक निगम।नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने के उद्देश्य से प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री के उपयोग पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर कुमार के नेतृत्व में बाजार विभाग के ईश्वर वर्मा, शशिकांत सहित निगम की टीम द्वारा शराब भट्ठी आहता, बटालियन तथा कातुलबोर्ड क्षेत्र के आसपास चौक-चौराहों और ठेला दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई दुकानदारों द्वारा प्रतिबंधित डिस्पोजल गिलास एवं झिल्ली पन्नी का उपयोग करते पाए जाने पर निगम की टीम ने मौके पर ही कार्रवाई की।
निगम अमले ने संबंधित दुकानदारों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी और पर्यावरण संरक्षण के लिए शासन द्वारा लागू प्रतिबंधों का पालन करने की अपील की।

साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 2 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया तथा बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित डिस्पोजल गिलास और झिल्ली पन्नी को जब्त किया गया।

निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह रोकने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। दुकानदारों और आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सहयोग करते हुए सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करें और इसके स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button