ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
छत्तीसगढ़दुर्ग

उर्स मेले से चोरी हुई ई-रिक्शा बरामद, बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2024 में उर्स मेले के दौरान चोरी हुई ई-रिक्शा को बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की ई-रिक्शा को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी प्रताप गोस्वामी, निवासी बांबे आवास उरला दुर्ग ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 1 जून 2024 की रात वह अपने परिवार के साथ ई-रिक्शा क्रमांक CG 07 CQ 8647 से उर्स मेला देखने पुराना बस स्टैंड दुर्ग पहुंचे थे। उन्होंने कचहरी गेट के पास ई-रिक्शा खड़ी कर लॉक किया और परिवार के साथ मेले में चले गए। करीब एक घंटे बाद लौटने पर ई-रिक्शा गायब मिली।

मामले में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक लाल रंग की ई-रिक्शा बेचने के लिए ग्राहक खोज रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम चाणक कुमार निवासी ग्राम बोरी नगपुरा और गोविन्द यादव निवासी कोसा नगर मार्केट लाइन के पीछे सुपेला भिलाई बताया। दोनों ने उर्स मेले के दौरान ई-रिक्शा चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 50 हजार रुपये कीमत की चोरी गई ई-रिक्शा बरामद कर जप्त कर ली है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर लॉक कर खड़ा करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button