ब्रेकिंग
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा सुशासन तिहार 2026 के तहत बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों की विस्तृत समीक्षा हवलदार भोजराम साहू को शौर्य चक्र, राष्ट्रपति भवन में 8 जून को होगा सम्मान; वीरता पर देश को गर्व वाहन विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पद्मनाभपुर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, नशा तस्करी पर कसा शिकंजा महापौर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, जल संरक्षण व अधोसंरचना से जुड़े अहम निर्णय शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
छत्तीसगढ़

ऑपरेशन विश्वास के तहत बड़ी कार्रवाई, 1 किलो से अधिक गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन विश्वास’ अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 84 ग्राम गांजा और बिक्री से संबंधित नकदी बरामद की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 55,450 रुपये आंकी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना खुर्शीपार क्षेत्र में स्थित अटल आवास शिवाजी नगर, भिलाई के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से गांजा बेचने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदेही युवक को घेराबंदी कर रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 84 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान रघुवीर नेताम (26 वर्ष) निवासी अटल आवास, शिवाजी नगर, खुर्शीपार, भिलाई के रूप में बताई। जांच में सामने आया कि वह अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से गांजा बिक्री का कारोबार कर रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 191/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) एवं 27(A) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। साथ ही जब्त गांजा के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए जांच जारी है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा के अलावा बिक्री से प्राप्त 450 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत 55,450 रुपये बताई गई है।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button