ब्रेकिंग
क्यों पूजे जाते हैं जन्माष्टमी पर बाल गोपाल? जानिए श्रीकृष्ण के नटखट बाल रूप की पूरी कथा आज शराब खरीदने का प्लान है तो पहले पढ़ें ये खबर, पूरे छत्तीसगढ़ में दुकानें और बार रहेंगे बंद धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां,गंगरेल बांध के खुले 3 गेट, महानदी तटीय गांवों में अलर्ट जारी मौसम विभाग का अलर्ट: छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी का खतरा छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की बढ़ी रफ्तार, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस जन्माष्टमी पर शराब-मांस की दुकानों पर कसेगा शिकंजा, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर को सड़क विकास की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ बनेगा हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग हब, AI-सेमीकंडक्टर से ग्रीन स्टील तक 8 लाख करोड़ के निवेश प्र... केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न,
छत्तीसगढ़रायपुर

आज शराब खरीदने का प्लान है तो पहले पढ़ें ये खबर, पूरे छत्तीसगढ़ में दुकानें और बार रहेंगे बंद

रायपुर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आज छत्तीसगढ़ में शराब की बिक्री और परोसने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। राज्य शासन ने 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को प्रदेशभर में शुष्क दिवस घोषित किया है। आबकारी विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

शुष्क दिवस के चलते प्रदेश की सभी देशी और विदेशी शराब की फुटकर दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा रेस्टोरेंट बार, होटल-बार, क्लब, अहाता और शराब बेचने अथवा परोसने वाले सभी लाइसेंसी प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे। भांग और भांगघोटा की फुटकर दुकानें भी आज नहीं खुलेंगी।

होटल, क्लब और रेस्टोरेंट में भी शराब पर रोक

सरकार के आदेश के अनुसार शुष्क दिवस के दौरान किसी भी होटल, रेस्टोरेंट, क्लब या अन्य प्रतिष्ठान में शराब बेचने अथवा परोसने की अनुमति नहीं होगी। गैरमालिकाना क्लब, रेस्टोरेंट और स्टार होटलों पर भी यह प्रतिबंध लागू रहेगा।

शराब के भंडारण पर भी सख्ती

शुष्क दिवस के दौरान शराब के व्यक्तिगत भंडारण के साथ-साथ गैर-लाइसेंसी परिसरों में शराब रखने पर भी रोक रहेगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर शराब जब्त कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अवैध शराब के खिलाफ जांच अभियान

अवैध शराब के परिवहन, संग्रहण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिला कार्यालयों के साथ संभागीय और राज्य स्तरीय उड़नदस्तों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जांच दल संभावित अवैध शराब भंडारण स्थलों और संदिग्ध वाहनों की जांच करेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस तरह जन्माष्टमी के अवसर पर आज पूरे छत्तीसगढ़ में शराब की बिक्री, भंडारण और परोसने पर प्रशासन की कड़ी निगरानी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button