ब्रेकिंग
सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच क... बारिश के बीच आयुक्त लीना कोसम ने संभाला मोर्चा, शहर में जलनिकासी व्यवस्था का लिया जायजा नगरोथान योजना से शहर में सड़क, नाला एवं जल अधोसंरचना के कार्यों को गति 45.12 करोड़ रुपये से अधिक के ... लगातार आपराधिक गतिविधियों पर जिलाबदर कार्रवाई, मनीष माण्डले को एक वर्ष के लिए दुर्ग सहित 07 जिलों की... डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित हुए डॉ. संजय तिवारी, बधाई देने वालों का लगा तांता… बीआरपी चौक नर्सरी में सट्टा-पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार, 5 सट्टा-पर्चियां और नकदी जब्त जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू CG Weather Alert: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कवर्धा में सिद्धेश्वर महादेव और संकट मोचन हनुमान मंदिर म... महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के घने जंगल में हाई प्रोफाइल जुआ 31 जुआरी दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव से : नक...
छत्तीसगढ़दुर्ग

बारिश के बीच आयुक्त लीना कोसम ने संभाला मोर्चा, शहर में जलनिकासी व्यवस्था का लिया जायजा

जलजमाव की शिकायत पर तत्काल पहुंच रही निगम की टीम,बारिश को देखते हुए निगम अलर्ट मोड पर

दुर्ग । शहर में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए नगर पालिक निगम दुर्ग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बारिश के दौरान शहर की जलनिकासी व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा जलजमाव की स्थिति पर सतत निगरानी के लिए आयुक्त लीना कोसम ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों एवं मैदानी अमले को स्पष्ट निर्देश दिए कि बारिश के दौरान आम नागरिकों तथा मूर्ति विसर्जन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

आयुक्त लीना कोसम ने स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता सहित निगम की टीम के साथ शिवनाथ नदी विसर्जन स्थल, पुलगांव चौक स्थित सामुदायिक भवन, वार्ड क्रमांक 9, 10 एवं 11 के शंकर नगर, वार्ड क्रमांक 15 करीडीह, वार्ड क्रमांक 54 पोटियाकला सहित शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों, नालियों एवं जलनिकासी व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।

जिन क्षेत्रों में जलजमाव की शिकायतें सामने आ रही थीं, आयुक्त स्वयं मौके पर पहुंचीं और वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर खड़े होकर नालियों की तल तक सफाई करवाते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां भी नालियों में जलभराव अथवा पानी के बहाव में रुकावट है, वहां नालियों की तल तक सफाई कर जलनिकासी का सुचारु प्रवाह सुनिश्चित किया जाए।निरीक्षण के दौरान शहर के प्रमुख हिस्सों में गंभीर जलजमाव की स्थिति नहीं पाई गई।

आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं फील्ड कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बारिश के दौरान जलनिकासी व्यवस्था की लगातार निगरानी करते रहें तथा संवेदनशील एवं निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए।

शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंच रही निगम की टीम,

बारिश के मौसम को देखते हुए नगर निगम की विशेष टीमों को पूरी तरह अलर्ट रखा गया है।शहर के अलग-अलग वार्डों में निगम की टीमें लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं। जैसे ही जलजमाव अथवा पानी निकासी से संबंधित शिकायत प्राप्त होती है, टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

आयुक्त लीना कोसम ने कहा कि बारिश के दौरान शहर को जलजमाव से मुक्त रखना और नागरिकों को सुगम आवागमन एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने मुख्य मार्गों के साथ-साथ निचले एवं संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। जेसीबी सहित अन्य के साथ निगम पूरी तरह तैयार जलजमाव की आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम गंभीर है। अधिकारियों ने बताया कि पानी निकासी के लिए सकर मशीन, जेसीबी मशीन सहित अन्य आवश्यक उपकरण पूरी तरह मुस्तैद हैं। कहीं से भी पानी जमा होने की सूचना मिलने पर तत्काल मशीनरी एवं टीम को मौके पर भेजकर पानी की निकासी सुनिश्चित की जा रही है।इसके साथ ही नालियों एवं नालों के बहाव में किसी प्रकार की रुकावट न आए, इसके लिए लगातार सफाई एवं निगरानी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button