ब्रेकिंग
दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि... पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाका... शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने किय... त्योहारों से पहले सराफा बाजार की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, एसएसपी ने व्यापारियों को दिए निर्देश सौरभ हत्याकांड में मुस्कान-साहिल को मौत की सजा, फैसला सुनते ही रो पड़े दोनों; जानें कब क्या हुआ -प्रतिबंधित डिस्पोजल एवं झिल्ली-पन्नी के विरुद्ध निगम की कार्रवाई, पांच दुकानदारों पर 4 हजार रुपये क...
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

दुर्ग। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दुर्ग पुलिस ने 10 हजार रुपये के नगद इनाम की घोषणा की है। पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही है और आम नागरिकों से उसके संबंध में विश्वसनीय जानकारी देने की अपील की है।

पुलिस के अनुसार, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 541/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) में हत्या का मामला दर्ज है। इस प्रकरण में रविदास मानिकपुरी (22 वर्ष), निवासी लुचकीपारा, वार्ड क्रमांक 07, दुर्ग फरार है।

आरोपी की पतासाजी और गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनाम की उद्घोषणा की है। आरोपी के संबंध में ऐसी महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति को, जिसकी मदद से उसकी गिरफ्तारी संभव हो सके, घोषित शर्तों के अनुसार इनाम दिया जाएगा।

इन नंबरों पर दें सूचना

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि फरार आरोपी के संबंध में कोई भी विश्वसनीय जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। इसके लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष, दुर्ग के मोबाइल नंबर 94791-92099 अथवा थाना दुर्ग के नंबर 94791-92019 पर संपर्क किया जा सकता है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button