ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
दुर्ग

जिला हॉस्पिटल परिसर में सड़क डामरीकरण का विधायक और महापौर ने किया भूमिपूजन,शीघ्र हुआ सड़क डामरीकरण कार्य शुरू

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत जिला हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों को सुगम सड़क मिलेगा। सड़क डामरीकरण पुराने व जगह-जगह गड्ढे होने से डॉक्टर व हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों को परेशानी हो रही थी जिसे संज्ञान लेते हुए विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल की पहल से जिला हॉस्पिटल परिसर में 15वे वित्त मद से बारह लाख तिरपन हजार रूपये लागत से सड़क को डामरीकरण करने शनिवार को भूमिपूजन किया गया. भूमिपूजन पश्चात डामरीकरण का कार्य तत्काल शुरू भी कराया गया।

जिला हॉस्पिटल की सड़क काफ़ी खऱाब हो गईं है जिला हॉस्पिटल परिसर में लोगो का आना जाना लगा रहता है।शहर और जिले क्षेत्र के नागरिकों को जिला हॉस्पिटल में ईलाज के लिए आने वाले मरीज के वाहन तथा एम्बुलेंस को आने में समस्या हो जाती थी।

जिसे देखते हुए सड़क बनाने राशि स्वीकृति कराया गया और आज विधायक गजेंद्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल,सभापति राजेश यादव, वार्ड पार्षद श्रीमती बबिता गुड्डू यादव,पार्षद विजेंद्र भारद्वाज,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,उपअभियंता करण यादव,उपअभियंता हरिशंकर साहू सहित हॉस्पिटल स्टॉप एवं नागरिकों की उपस्थिति में वार्ड क.29 हास्पिटल ओ.पी.डी. बिल्डिंग से आपातकाल बिल्डिंग तक डामरीकरण कार्य बारह लाख तिरपन हजार रूपये लागत से सड़क का डामरीकरण करने भूमिपूजन किया गया।

इस दौरान उपस्थित वार्ड के पार्षद व हॉस्पिटल सिविल सर्जन डॉ हेमंत साहू,आरएमओ डॉ अखिलेश यादव, हॉस्पिटल प्रबंधन डॉ ओपी वर्मा,जीवन दीप समिति मुख्य लिपिक जीपी उपाध्याय दिलीप ठाकुर व नागरिकों ने विधायक एवं महापौर का आभार व्यक्त किये शीघ्र ही सड़क बन जाने के बाद जिला हॉस्पिटल जाने मरीजों को आने जाने में सहूलियत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button