ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

प्रेमी जोड़े की मौत: खेत में फाँसी के फंदे में लटकी मिली लाश, परिवार में मचा कोहराम

पेंड्रा जिले में  उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के पास एक खेत के बीच लगे पेड़ में एक ही फंदे में एक युवक एक युवती का शव फाँसी के फंदे में लटका मिला था। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर गौरेला पुलिस मौके पर पहहचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है फिलहाल पुलिस शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दी है।

दरअसल पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है जहा पर  जिले के नेवसा गांव के ग्रामीणों ने गांव से सटे एक खेत के बीच मे लगे एक पेड़ में फांसी के फंदे में दो शव लटके हुए देखा जिसमें एक शव लड़का का था और दूसरा शव लड़की का था।

वहीं मामले की जानकारी ग्रामीणों ने तत्काल गौरेला पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव की शिनाख्ती कराई जिसमें दोनो शव की शिनाख्ती हुई जिसमें दोनो ही नेवसा गांव के रहने वाले है। वहीं मृतका राजकुमारी अगरिया और मृतक विकास भैना दोनो में प्रेम प्रसंग चल रहा था जहां दोनो का घर भी लगभग 20 मीटर की दूरी पर है।

साथ ही राजकुमारी  सुबह 5 बजे घर से चुपचाप निकली थी जिसके बाद परिजन भी आसपास और रिश्तेदारों के घर मे संपर्क कर राजकुमारी की खोजबीन करी फिर कुछ देर बाद फाँसी के फंदे में लाश मिलने की सूचना परिजनों को भी मिली। पर फांसी किस बात को लेकर लगाई यह स्पस्ट नही है।

फिलहाल जिले की गौरेला पुलिस मामले में पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है और मर्ग कायमकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

वही मामले में विवेचक सनत मात्रे ने बतलाया कि मामले की जानकारी मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहचकर शव की शिनाख्ती कार्यवाही की गई फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आएगा। फिलहाल पुलिस मामले को संज्ञान पर लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गईहै।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button