ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
रायपुर

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

रायपुर| आज 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर चौथी बटालियन माना कैंप में आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि पुलिस स्मृति दिवस हर साल उन वीर पुलिस कर्मियों के सम्मान में मनाया जाता है जिन्होंने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। यह दिन हमें हमारे देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है।

सीएम ने आगे कहा कि सुरक्षा बलों और पुलिस के वीर शहीदों द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान दिए गए सर्वोच्च बलिदान पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने शहीदों की आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की।

इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने शहीदों की वीरता को सलाम किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button