ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से टाटा योद्धा और बोलेरो वाहन क्षतिग्रस्त

दुर्ग। लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ट्रक चालक ने रोड के किनारे खड़ी टाटा योद्धा पिकअप वाहन एवं बोलोरो को टक्कर मार दी। इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रार्थी की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक तीर्थ कुमार के खिलाफ धारा 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के मुताबिक प्रार्थी चंदखुरी निवासी रविकांत वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि वह मोबाइल बिक्री व ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है। 25 नवंबर की सुबह 4:30 बजे चंदखुरी बस स्टैंड में रोड में वह टहल रहा था।

तभी ग्राम अंडा की ओर से ट्रक क्रमांक सीजी 08 ए वी 9988 का चालक तीरथ कुमार अपने ट्रक को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए|

रोड के किनारे स्थित शिव मंदिर के सामने खड़ी टाटा योद्धा चार पहिया पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 07 सी एस 3584 एवं बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 07बी वाई 8439 को ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया।

वाहनों के साथ-साथ मंदिर का पोर्च भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button