ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से सुनीता अग्रवाल ने कैंसर को हराया, नई जिंदगी पाई

दुर्ग ।सुनीता अग्रवाल दुर्ग की निवासी हैं, वह एक साधारण गृहिणी हैं। उनके पति संतोष अग्रवाल कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में कार्यरत हैं और उनका परिवार दो बच्चों के साथ सामान्य जीवन जी रहा था। लेकिन जब सुनीता को ब्रेस्ट कैंसर का पता चला और वह कैंसर के चौथे स्टेज में पहुंच गया, तो उनका जीवन एक गंभीर संकट में फंस गया।

बीमारी इतनी गंभीर हो चुकी थी कि कैंसर उनके मस्तिष्क (ब्रेन) तक फैल गया था, जिससे उनका चलना-फिरना भी बेहद मुश्किल हो गया था। इस स्थिति में इलाज का भारी खर्च सुनीता के परिवार के लिए जुटाना असंभव लग रहा था। डॉक्टरों ने उन्हें एआईआईएमएस, रायपुर में इलाज की सलाह दी, जिसमें ट्रांसटुज़ुमाब डेरुक्सेटेकन थेरेपी और डीबीएस (DBS) बैटरी रिप्लेसमेंट प्रक्रिया शामिल थी।

इस इलाज पर लाखों रुपये का खर्च आने वाला था, और परिवार के पास इसका कोई साधन नहीं था। लेकिन इस कठिन समय में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना उनके लिए जीवनदायिनी साबित हुई। खास बात यह थी कि सुनीता और उनके परिवार को इस योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और न ही उनके पास किसी अन्य सहायता का साधन था।

डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने इस योजना के तहत आवेदन किया। सरकार ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत उनकी मदद की और योजना के अंतर्गत इलाज के लिए 16 लाख 39944 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की। इलाज के बाद सुनीता अब धीरे-धीरे अपने सामान्य जीवन की ओर लौट रही हैं।

आज वह चल-फिर पा रही हैं, और डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों के आराम के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो जाने का आश्वासन दिया है। सुनीता के पति संतोष अग्रवाल ने भावुक होकर कहा, “हमें इस योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

डॉक्टरों की सलाह पर हमने आवेदन किया, और सरकार ने जिस तत्परता से मदद की, उसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का तहेदिल से धन्यवाद करता हूं। इस योजना ने न केवल मेरी पत्नी की जान बचाई, बल्कि हमें आर्थिक संकट से भी उबारा।”

छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल न केवल दुर्लभ और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे परिवारों के लिए वरदान है, बल्कि राज्य में स्वस्थ और समृद्ध समाज के निर्माण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। “स्वस्थ छत्तीसगढ़, बेहतर छत्तीसगढ़” का सपना अब साकार हो रहा है, और सुनीता अग्रवाल जैसे जरूरतमंद नागरिकों के लिए यह योजना संजीवनी के समान साबित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button