ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

दुर्ग में डिप्टी सीएम अरुण साव की सुरक्षा में बड़ी चूक, नीली बत्ती लगी कार ने बढ़ाया खतरा

दुर्ग । दुर्ग जिले में डिप्टी सीएम अरुण साव की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। डिप्टी सीएम की गाड़ी का काफिला राजाराव पठार मेला बालोद से भिलाई आ रहा था, तभी अचानक उनके काफिले में नीली बत्ती लगी एक इनोवा कार आ गई।

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया और ड्राइवर को तत्काल गिरफ्तार कर गाड़ी के साथ नेहरू नगर स्थित ट्रैफिक टावर ले गई।

ड्राइवर ने बताया कि वह राजाराव पठार मेले में बुकिंग पर गया था और डिप्टी सीएम के काफिले के पीछे जल्दी दुर्ग पहुंच जाएगा, इसलिए अपनी गाड़ी उसके पीछे लगा ली।

इस मामले को लेकर भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि ड्राइवर ने गलती की है।

इसके लिए उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी और समझाइश देकर छोड़ा जाएगा।

क्राइम ब्रांच की टीम ने भी ड्राइवर से पूछताछ की इस दौरान गाड़ी में नीली बत्ती को लेकर जब सवाल पूछा गया|

तो उसने बताया कि गाड़ी नेवई निवासी चंपालाल टंडन की है। यह गाड़ी पहले पुलिस लाइन दुर्ग में लगी थी।

इस घटना के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही उजागर हुई है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button