ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
रायपुर

रायपुर पुलिस ने बैठक में आगामी चुनावों और सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की, आवश्यक दिशा निर्देश जारी

रायपुर। शुक्रवार को अमरेश कुमार मिश्रा, पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज द्वारा दो पालियों में बैठक आयोजित की गई। प्रथम पाली में रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अन्य राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में राजधानी पुलिस की चुनौतियों से निपटने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। राजपत्रित अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने, कार्यक्षमता में वृद्धि कर गुणवत्तापूर्ण पर्यवेक्षण करने प्रत्येक घटना की समीक्षा कर अधीनस्थ अधि०/कर्मचारियों को औचित्यपूर्ण निर्देश देने, थानों के कार्यों के मात्र पर्यवेक्षण तक सीमित न होकर कार्य में गुणवत्ता सुधार करने के निर्देश दिये गये।

द्वितीय पाली की बैठक में रायपुर रेज के सभी पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अन्य राजपत्रित अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में आगामी नगरीय/ ग्रामीण निकाय चुनाव, लंबित अपराध, एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों, सायबर अपराध, यातायात व्यवस्था आदि के संबंध में विस्तृत चर्चा कर दिशा निर्देश दिये गये।

आगामी नगरीय / ग्रामीण निकाय चुनाव निष्पक्ष एव शातिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु समस्त आवश्यक तैयारी करने, आदर्श आधार सहिता का पालन सुनिश्चित करने, शस्त्र जमा कराने, अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एवं सुदृद्ध कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। इसके साथ ही वार्ड/ग्रामवार डोजियर तैयार करने एवं असामाजिक तत्यों एवं चुनाव में विध्न उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर बाउण्ड ओव्हर कराने के निर्देश दिये गये।

बैठक के दौरान एक वर्ष से अधिक अवधि के लंबित अपराध गुम नाबालिक बालक/बालिका से संबंधित प्रकरण, एनडीपीएस प्रकरण सायबर संबंधी अपराध की समीक्षा की गई। लबित अपराध एवं गुम नाबालिक बालक/बालिका से संबंधित प्रकरणों को पर्यवेक्षण अधिकारी के मार्गदर्शन में अभियान चलाकर निराकरण के निर्देश दिये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button