ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
दुर्ग

पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि

दुर्ग। बेलगावी कर्नाटक में आयोजित कांग्रेस की सीडब्लूसी की बैठक में शामिल होने छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ नेता ताम्रध्वज साहू पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन की खबर सुनकर दिल्ली लौट आए और डॉक्टर सिंह को उनके निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री साहू ने इस अवसर पर कहा कि डा.मनमोहन सिंह का आर्थिक सुधारो के लिए किए गए प्रयास देश में हमेशा याद किया जाएगा। सार्वजनिक जीवन में विभिन्न पदों पर रहने वाले डॉक्टर सिंह सादगी के मूर्ति थे.

उनके निधन से पूरे देश को अपूरणीय क्षति हुई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जितेंद्र साहू ने भी डॉक्टर मनमोहन सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी.

इसके मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को होने वाले अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. पार्टी कर्नाटक के बेलगावी में अपना अधिवेशन कर रही है और 27 दिसंबर को ‘जय बापू जय भीम जय संविधान रैली’ आयोजित करने वाली थी लेकिन कांग्रेस के दिग्गज नेता के निधन के बाद इसे रद्द कर दिया गया.

चुंकि प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं सीडब्लूसी सदस्य ताम्रध्वज साहू दिनांक 25 से 28 तक पार्टी कर्नाटक के बेलगावी में अपना अधिवेशन में शामिल हुये थे. अचानक इस दुःखत घटना से श्री साहू दिल्ली लौटकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिँह को दी श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button