ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े उठाईगिरी, 5 लाख की अंगूठी पहनकर फरार हुए दो युवक, CCTV में कैद

दुर्ग। दुर्ग स्थित एक ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े उठाईगिरी का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि दो युवक जोने की दुकान में पहुंचे

और अपने अंगूलियों में करीब 5 लाख रुपए के अंगूठी पहनकर फरार हो गए। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार युवक गया नगर के बालाजी ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे और सोने की अंगूठी दिखाने के लिए कहा।

ज्वेलरी शॉप में काम करने वाली लड़की ने ग्राहक को सोने की अंगूठी दिखाई और इस दौरान आरोपी ने अपनी दसों उंगलियों में करीब 5 लाख रुपए की अंगूठी पहनी और बाइक से फरार हो गए।

दुकान में पिछले डेढ़ वर्षो से कार्य कर रही डिंपल दुकान में अकेली थी। एक आरोपी बाहर बाइक लेकर खड़ा था। वहीं, एक आरोपी दुकान के भीतर पहुंचा।

आरोपी ने सोने की अंगूठी दिखाने के लिए कहा। जब डिंपल उसे सोने की अंगूठी दिखा रही थी तब अज्ञात आरोपी अपनी उंगलियों में अंगूठी पहनकर देखने लगा।

इसी दौरान अपनी दसों उंगलियों में अंगूठी को पहना और तेजी से बाहर निकला। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है। बताया जाता है कि सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी लाल रंग का हूडी पहना हुआ है और एक काले रंग का बैग लटका रखा है।

वहीं, जो आरोपी युवक दुकान में घुसा हुआ था वह स्लेटी रंग की शर्ट, मटमैला रंग का फुल पैंट पहनी हुई है। फिलहाल अंगूठी लेकर भागे युवकों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस द्वारा बदमाश युवकों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button