ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
दुर्ग

चुनाव आयोग ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान किया, दुर्ग निगम चुनाव में गर्मा रही है टिकट की दौड़

दुर्ग | चुनाव आयोग ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान 11 फरवरी को होगा, जबकि मतगणना 15 फरवरी को की जाएगी। 22 से 28 जनवरी तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी।

दुर्ग नगर निगम चुनाव की बात करें तो यहां की सीट को ‘हॉट सीट’ माना जा रहा है। दुर्ग जिला भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के कई बड़े दिग्गज नेताओं का गढ़ है, जिसमें सांसद विजय बघेल, पूर्व सांसद सरोज पांडेय

और विधायक गजेंद्र यादव शामिल हैं। यहां भाजपा तीन गुटों में बटी हुई है, और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि टिकट किसके करीबी को मिलता है।

इस रेस में सबसे आगे चल रही हैं डॉक्टर मानसी गुलाटी, जो एक समाज सेविका हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा अल्का बाघमार का नाम भी चर्चा में है,

जो विजय बघेल और गजेंद्र यादव के करीबी मानी जाती हैं और लंबे समय से पार्टी में सक्रिय हैं। टिकट के रेस में गायत्री वर्मा भी हैं, जो भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री हैं और पार्टी से लंबे समय से जुड़ी हुई हैं।

इसके अलावा पूर्व महापौर चन्द्रिका चंद्राकर का भी नाम सामने आया है, जो सरोज पांडेय के करीबी माने जाते हैं। अब देखना ये होगा कि इस कड़ी में किसे भाजपा का टिकट मिलता है और चुनावी मैदान में कौन सबसे आगे बढ़ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button