ब्रेकिंग
कलेक्टर ने सुशासन संध्या चौपाल का किया अवलोकन जिले में बाल विवाह रोकने की कार्रवाई सफल, 16 वर्षीय बालिका का विवाह रोका गया अपने धर्म रक्षा के प्रति सच्चा सेवक बने,गजेंद्र यादव श्रद्धालुओं से मुलाकात कर जन्मोत्सव की दी बधाई गृह ग्राम दोनर बजरंग चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की खुशहाली की ... एल्युमीनियम फॉयल और पाउडर बनाने वाली कंपनी में विस्फोट,कई कर्मचारी घायल वाहन चालकों के लिए हेलमेट, सीटबेल्ट के उपयोग व लायसेंस एवं बीमा होना जरूरी- न्यायमूर्ति श्री अभय मनो... नागरिकों की शिकायते सुनने टोल फ्री नंबर 1800 233 0788 सेवा में डिप्टी कलेक्टर को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार अपर कलेक्टरों के मध्य कार्यों का विभाजन प्याऊ घर की सुविधा मिलने से लोगों को भीषण गर्मी में पेयजल उपलब्ध होता है,स्वयंसेवी संस्थाओं ने हमेशा...
भिलाई

शहीद दिवस के अवसर पर नगर निगम भिलाई ने छेड़ा प्लास्टिक मुक्त भिलाई अभियान

भिलाईनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना था, स्वच्छ सुन्दर खुशहाल भारत का, आज शहीद दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम भिलाई के खुर्सीपार जोन में श्रीराम चैंक से नगर निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, स्थानीय युवा,

खिलाड़ी, नागरिकगणो एवं अधिकारी/कर्मचारियो को लेकर प्लास्टिक मुक्त भिलाई अभियान छेड़ा गया। सर्वप्रथम श्रीराम चैंक मैदान में प्लास्टिक, पाउच, बोतल, पन्नी आदि बिखरे हुए प्लास्टिक को उठा कर एकत्रित किया गया। सब लोगो ने मिलकर प्लास्टिक उपयोग नहीं करने का शपथ लिया।

नगर निगम भिलाई के सभी जोन के स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक राजस्व अधिकारी टीम बनाकर जहां-जहां प्लास्टिक की बनी सामग्री बेची जा रही है, जिसका बिर्थ 50 माईक्रोन से कम होगा उसपे सीधे कार्यवाही की जावेगी। सर्वप्रथम अर्थदण्ड लिया जाएगा, उसके बाद दुबारा पकड़े जाने पर गुमस्ता लाईसेंस रदद करके दुकाने सील कर दी जायेगी।
सिंगलयुज प्लास्टिक में सामान बेचना, खरीदना, सामग्री बेचना राज्य शासन द्वारा प्रतिबंधित किया गया है। यह पर्यावरण, स्वास्थ्य, जानवारो, प्रकृति के लिए बहुत ही हानिकारक है। यह बरसो तक नष्ट नहीं होता है, चाहे कितना भी मिटटी में डाले, जस का तस प्लास्टिक पड़ा रहता है। उस क्षेत्र के जमीन को भी खराब कर देता है। आज उसी के अंतर्गत जोन क्रमांक 01 अंतर्गत सिंगलयूज प्लास्टिक पर सामग्री डालकर विक्रय करने वाले व्यापारियों पर लगातार कार्यवाही की गई।

आयुक्त के निर्देश पर जोन की टीम अलग-अलग मार्केट क्षेत्रों में भ्रमण कर रही है। मार्केट क्षेत्रो में, चैंक-चैराहो में जो भी व्यापारी जैसे- दुकान, ठेला, खूमचा इत्यादि लगाकर व्यापार रहे है। निगम की टीम उनके पास जाकर दुकानों में जांच कर रही है यदि किसी व्यापारी के पास सिंगलयूल प्लास्टिक, झिल्ली, पन्नी इत्यादि पाया जाता है, तो उनका प्लास्टिक जप्त कर चालानी कार्यवाही कर रही है।

आयुक्त पाण्डेय के निर्देश पर वार्ड क्रं. 10 लक्ष्मीनगर एवं वार्ड क्रं. 17 आकाश गंगा में जाकर निरीक्षण किया। जहां व्यापारियो एवं फल ठेला संचालको द्वारा सिंगलयूज प्लास्टिक पर खादय सामग्री, सब्जी आदि विक्रय करते पाये गये। उन सभी व्यापारियो से प्लास्टिक जप्त कर 3300 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई।

इन व्यापारियो से सोनू फल ठेला से 100, सोनू गुप्ता फल ठेला 100, राहूल फल ठेला 100, केशवानी फ्रूट जूस सेंटर 200, दुर्गा मिष्ठान भंडार 300, मनोज फल ठेला 100, मां सावित्री चना सेव भंडार 300, लोमस किराना स्टोर 700, मनोज अग्रवाल किराना स्टोर 700, सोनू किराना  स्टोर 500, रमेश सोनकर 100, रतन सब्जी सेंटर 100 इन सभी व्यापारियो पर चालानी कार्यवाही की गई।

इस अभियान के दौरान कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जोन स्वास्थ्य अधिकारी बीरेन्द्र बंजारे, हेमंत मांझी, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, सूडा से अभिनव ठोकने सहित जोन के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button