ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025,मतदान सामग्री का वितरण 10 फरवरी को

दुर्ग | जिले में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत 11 फरवरी 2025 को मतदान की तिथि निर्धारित है।

जिले में सफलतापूर्वक मतदान सुनिश्चित करने कल 10 फरवरी 2025 को प्रातः 8.00 बजे से मतदान सामग्री का वितरण नगरीय निकायों के लिए निर्धारित सामग्री वितरण केन्द्र से किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी अनुसार नगर पालिक निगम दुर्ग, नगर पालिक निगम भिलाई और नगर पालिक निगम रिसाली के मतदान दलों को सामग्री वितरण भारती विश्वविद्यालय पुलगांव दुर्ग से किया जाएगा।

नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के मतदान दल को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलाई-03 से मतदान सामग्री वितरण किया जाएगा। इसी प्रकार नगर पालिक परिषद कुम्हारी के मतदान दलों को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल कुम्हारी,

नगर पालिक निगम परिषद अमलेश्वर के मतदान दलों को स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलेश्वर, नगर पालिक परिषद अहिवारा के मतदान दलों को रिकेशन क्लब वार्ड-11 नंदनी नगर अहिवारा से सामग्री वितरण किया जाएगा।

नगर पंचायत धमधा में स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमधा, नगर पंचायत पाटन में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम (बालक) स्कूल पाटन और

नगर पंचायत उतई में शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई से मतदान दलों को सामग्री वितरण किया जाएगा। मतदान समाप्ति पश्चात् मतदान दल उक्त केन्द्रों में ही सामग्री जमा करेंगे।

उक्त नगरीय निकायों के 165 वार्डों में स्थापित 397 मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दलों को मतदान सामग्रियों के साथ 10 फरवरी को रवाना किया जाएगा। नगर निगम दुर्ग के महापौर हेतु दो प्रत्याशी और अन्य निकायों के अध्यक्ष पद हेतु 24 प्रत्याशियों सहित

महापौर/अध्यक्ष पद हेतु कुल 26 अभ्यर्थी तथा पार्षद पद हेतु 540 अभ्यर्थी चुनाव के मैदान में तैनात है। नगरीय निकायों हेतु मतदान 11 फरवरी 2025 को प्रातः 8.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक संपन्न होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button