ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
रायपुर

विदेशी लड़की के बवाल से खुला सेक्स रैकेट का राज, कई गिरफ्तार

रायपुर | रायपुर में वकील और उज्बेकिस्तान की युवती के सड़क हादसे के बाद पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है, जो रायपुर से लेकर छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों तक फैला हुआ था।

जांच में रायपुर पुलिस को कोलकाता के एक मास्टरमाइंड तक पहुंचने में सफलता मिली, जो छत्तीसगढ़ में विदेशी युवतियों को ग्राहकों तक पहुंचाने का कार्य करता था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कोलकाता में छापेमारी के बाद इस रैकेट के मुख्य संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। मामले की पूरी जांच जारी है और मंगलवार को पुलिस इस बारे में प्रेस कांफ्रेंस करके विस्तार से जानकारी दे सकती है।

सूत्रों के अनुसार, इस सेक्स रैकेट का संचालन कोलकाता से किया जा रहा था, जहां मास्टरमाइंड ने मुंबई के इंटरनेट एजेंसियों के सहयोग से छत्तीसगढ़ में सेक्स रैकेट फैलाया था।

वेबसाइट्स के जरिए कॉल आने पर, रैकेट में शामिल एजेंटों ने युवतियों की तस्वीरें भेजकर सौदा किया और ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर होते ही ग्राहकों को रायपुर, दुर्ग-भिलाई, अंबिकापुर और बिलासपुर के होटलों में भेजा जाता था।

इसी मामले में तेलीबांधा और सरस्वती नगर थाने में व्यापार विरोधक अधिनियम के तहत आधा दर्जन एजेंटों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें रायपुर के दो एजेंटों के अलावा अंबिकापुर और कवर्धा में रहने वाले मास्टरमाइंड के दो लिंक भी शामिल हैं।

यह मामला पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया था, लेकिन अब यह मामला उजागर हो चुका है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button