ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

सुपेला पुलिस की सक्रियता से शेयर के नाम पर कूटरचित दस्तावेज के आधार पर धोखाधडी करने वाला वर्षो से फरार आरोपी गिरफ्तार

सुपेला | सुपेला पुलिस ने कड़ी सक्रियता दिखाते हुए शेयर के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से एक बड़ी धोखाधड़ी की थी, जिसके चलते आरोपी को लंबे समय से पकड़ने की कोशिश की जा रही थी।

मामला वर्ष 2020 का है, जब प्रणय कुमार गांगुली ने पुलिस थाना सुपेला में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी विमल कुमार शाह ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से उनके शेयर के स्थानांतरण के लिए 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।

आरोपी ने शेयर के नाम पर कूटरचित दस्तावेज पेश कर आरओसी जयपुर के माध्यम से स्थानांतरण का प्रयास किया था। हालांकि, गांगुली को किसी भी प्रकार की रकम नहीं दी गई थी। इस मामले में सुपेला पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की थी, लेकिन आरोपी फरार हो गया था।

सुपेला पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही थी, और तीन बार आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी गई थी। आखिरकार, पुलिस ने आरोपी को जयपुर, राजस्थान में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपी बिमल कुमार शाह (उम्र 61 वर्ष) को आज, 14 फरवरी 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में सुपेला पुलिस ने कार्रवाई की। थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, उनि मनीष बाजपेयी, प्र.आर. मोहित तिवारी और आर. गौरव पाण्डेय की विशेष भूमिका रही।

यह कार्रवाई सुपेला पुलिस की तत्परता और सक्रियता का उदाहरण प्रस्तुत करती है, जिसमें एक फरार आरोपी को अंततः पकड़ लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button