ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

प्लेसमेंट केम्प का आयोजन 12 मार्च को – 07 मार्च को आयोजित प्लेसमेंट में 77 आवेदकों का हुआ साक्षात्कार

दुर्ग | जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग (छ.ग.) मालवीय नगर चौक दुर्ग में 07 मार्च को प्लेसमेंट केम्प का आयोजन किया गया था। इस प्लेसमेंट केम्प में दो नियोजक मैप एनर्जी प्रा.लि. भिलाई एवं सीएनएसपी दुर्ग कुल 170 रिक्तियों के साथ उपस्थित हुए। कुल 170 रिक्त पदों हेतु जिले के 77 आवेदक साक्षात्कार हेतु प्लेसमेंट केम्प में सम्मिलित हुए जिनमें उपस्थित नियोजकों द्वारा कुल 25 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया है।
इसी क्रम में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग मालवीय नगर चौक दुर्ग में 12 मार्च 2025 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट केम्प का पुनः आयोजन किया गया है। इस प्लेसमेंट केम्प में निजी नियोजक टेक्नोटास्क ब्यूजीनस साल्युशन भिलाई द्वारा कस्टमर सपोर्ट एसोसिएट 100, काउंसलर 50 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इसके लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष व शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास, ग्रेजुएशन की पात्रता होगी। इसी तरह नियोजक जुबल वर्क्स (डोमीनोज पिज्जा) द्वारा ब्यूजीनस एसोसिएट 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष व शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास की पात्रता होगी

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सभी दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ कार्यालयीन समय पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में उपस्थित हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button