ब्रेकिंग
आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न अवैध कबाड़ कारोबार पर दुर्ग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
दुर्ग

हटरी बाजार में भीषण आगजनी, 6 दुकानों का हुआ नुकसान, लाखों का सामान जलकर खाक

दुर्ग। शहर के मुख्य बाजार हटरी बाजार में तड़के सुबह आगजनी की घटना घटी, जिसमें 6 दुकानों को भारी नुकसान हुआ। आग में ओम साई फुट वेयर, नागपुर बूट हाउस और अजीम इलेक्ट्रानिक्स जैसी प्रमुख दुकानों का लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। इस घटना से क्षेत्रवासियों और दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के बारे में जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक अरुण वोरा घटनास्थल पर पहुंचे। दुकानदारों ने उन्हें बताया कि पहले पास खड़ी एक गाड़ी में आग लगी, और फिर धीरे-धीरे यह आग दुकानों में फैल गई,

 जिससे सभी सामान जलकर राख हो गए। दुकानदारों का कहना है कि उनका सारा जीवनयापन इन दुकानों पर ही निर्भर था, और अब पूरी तरह से नुकसान हो गया है।

आगजनी के कारणों की जांच की जा रही है। इस मौके पर महापौर अलका बागमार, सभापति श्याम शर्मा, पार्षद जितेंद्र महोबिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात की।

प्रशासन और स्थानीय नेताओं ने आगजनी में हुए नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया और पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button