ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
दुर्ग

महापौर,सभापति,कमिश्नर,पार्षद और सैकड़ों नागरिकों ने तालाब सफाई का लिया संकल्प,महापौर,सभापति व कमिश्नर ने पकड़ा फावड़ा, नागरिकों ने उठाया कचरा

दुर्ग। नगर पालिक निगम द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार को वार्ड 18 शक्ति नगर, जवाहर नगर स्थित शक्ति तालाब की सफाई की गई। जिसमें महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने तालाब के आस पास फैले जलकुंभी और कचरे को निकालने फावड़ा उठाया। वही सभापति श्याम शर्मा,आयुक्त सुमित अग्रवाल,लोक कर्म विभाग प्रभारी व वार्ड पार्षद देव नारायण चन्द्राकर का सहयोग करने सैकड़ों लोगों ने कतार में खड़े हो कर सफाई अभियान में हाथ बढ़ाया।

तालाब सफाई अभियान में एम आईसी सदस्य लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर,राजस्व विभाग प्रभारी चंद्रशेखर चन्द्राकर,स्वास्थ्य विभाग प्रभारी नीलेश अग्रवाल,गरीबी उन्मूलन,समाज कल्याण विभाग प्रभारी शिव नायक,वार्ड पार्षद श्रीमती सावित्री दमाहे,पार्षद सुरुचि उमरे,अरुण सिंह,मनमोहन शर्मा के अलावा सहायक अभियंता संजय ठाकुर,वीपी मिश्रा,धर्मेंद्र मिश्रा,पंकज साहू,मोहित मरकाम,तेखन सिन्हा,जिंतेंद्र सिंह राजपूत आदि शामिल हुए।

उन्होंने पहले नागरिकों से चर्चा की, फिर तालाब को साफ करने आम लोगों से सहयोग की अपील की।महापौर और वार्ड पार्षद का सयोग करने आम लोगो सहज रूप से तैयार हो गए। महापौर, सभापति,कमिश्नर एमआई सी,पार्षद और निगम अधिकारियों व पदाधिकारियों के साथ मिलकर तालाब से पालीथीन को तालाब से बाहर निकाला। दो घंटा से अधिक समय तक चले इस अभियान में टैक्टर ट्राली भरकर कचरा निकाला गया।महापौर श्रीमती अलका बाघनर ने अंत में शहर के प्रत्येक तालाब को साफ रखने नागरिकों को सजग रहने कहा।

उन्होंने निगम अधिकारियों से कहा कि नागरिक की शिकायत दूर हो यही उनकी प्राथमिकता है।

सफाई अभियान के बाद महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने तालाब के आस पास के क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने तालाब के किनारे खाली जगह पर पौध रोपण करने निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि तालाब किनारे हराभरा होने से नागरिकों को अच्छा वातावरण मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button