ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

BIG ब्रेकिंग:- रायपुर में CBI की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर और भिलाई स्थित निवास पर आज सुबह सीबीआई की टीम ने छापा मारा है। इसके अलावा, उनके पूर्व राजनीतिक सलाहकार और वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा, आईपीएस अधिकारी शेख आरिफ,

आनंद छाबड़ा, अभिषेक महेश्वरी, अभिषेक पल्लव, पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा, एडिशनल एसपी संजय ध्रुव, आईपीएस प्रशांत अग्रवाल और कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के ठिकानों पर भी सीबीआई ने छापेमारी की है। सभी स्थानों पर सीबीआई की जांच अब भी जारी है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई महादेव सट्टा एप मामले से जुड़ी है, जिसके तहत विभिन्न व्यक्तियों के ठिकानों पर यह छापेमारी की गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, “अब सीबीआई आई है।” उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली AICC की बैठक के लिए गठित “ड्राफ़्टिंग कमेटी” की बैठक में भाग लेने के लिए उनका दिल्ली जाने का कार्यक्रम था, लेकिन उससे पहले ही सीबीआई ने उनके रायपुर और भिलाई निवास पर छापा मारा।

इस छापेमारी को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएँ तेज़ हो गई हैं, और विपक्षी दलों ने इसे राजनीति से प्रेरित कार्रवाई करार दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button