ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
दुर्ग

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने चैत्र नवरात्रि एवं हिंदू नववर्ष के अवसर पर शक्ति मंदिरों में पूजा अर्चना की

दुर्ग : चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस और हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने दुर्ग के तीन प्रमुख शक्ति मंदिरों—चंडी मंदिर, शीतला मंदिर और सत्ती चौरा मंदिर (गंजपारा)—में जाकर माँ दुर्गा के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने शहरवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

अरुण वोरा ने दिव्य आरती, ज्योति प्रज्वलन और ज्योति कलश दर्शन में भाग लिया। पूजा-अर्चना के दौरान उनके साथ गया पटेल, राजेंद्र साहू, राजेश शर्मा, कमल रूंगटा, गिरिधर शर्मा, राहुल अग्रवाल, सुरेश गुप्ता और ऋषभ जैन भी उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धाभाव से माता रानी के चरणों में शीश नवाया और नवरात्रि के इस पावन अवसर पर समस्त दुर्गवासियों के लिए मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।

भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा में हुए शामिल

चैत्र नवरात्रि के साथ-साथ भगवान श्री झूलेलाल के चेट्रीचंद महोत्सव का भी शुभ अवसर था। इस दिन, सिंधी समाज द्वारा सुबह 9 बजे सिंधु भवन, दुर्ग से भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसमें अरुण वोरा ने भी भाग लिया और सिंधी समाज के लोगों को शुभकामनाएँ दीं।

अरुण वोरा ने इस अवसर पर कहा—

“नवरात्रि शक्ति, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व है। यह हमें जीवन में नई प्रेरणा और उत्साह प्रदान करता है। माता रानी की कृपा सभी पर बनी रहे और दुर्गवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आए। जगत जननी माँ नवदुर्गा जी से आपके परिवार की मंगलमयी उन्नति और खुशहाली की कामना करता हूँ।”

उन्होंने सिंधी समाज के लोगों को चेट्रीचंद के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ भी दीं और भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, इस आशा के साथ कहा कि उनके जीवन में खुशियाँ, समृद्धि और सफलता का वास हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button