पुलिस ने जुआरियों पर की बड़ी कार्रवाई, 12 गिरफ्तार, लाखों की नकदी और सामान बरामद.

राजनांदगांव | जिले के डोंगरगांव थाना पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ग्राम मारगांव के पास एक बांध के किनारे 52 पत्तियां ताश पर जुआ खेलते हुए की गई। पुलिस ने मौके से 1.39 लाख रुपये नकद, 12 मोटरसाइकिल, और 11 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।






यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा अनुविभागीय अधिकारी दिलीप सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया।



गिरफ्तार आरोपी:

- विवेक कुमार (डोंगरगांव)
- अनुप कुमार (महराजपुर)
- आनंद शर्मा (राजनांदगांव)
- प्रेमलाल डोंगरे (गाताटोला)
- जितेंद्र सेन (डोंगरगांव)
- विकास सतनामी (अर्जुनी)
- विकास मेश्राम (राजनांदगांव)
- चंदूराम ठाकुर (गिदर्री)
- चंद्रकांत लरिया (बलदेवबाग)
- लम्बोदर सोनी (गैंदाटोला)
- रोशन कुंवर (डोंगरगांव)
- अशोक सिन्हा (तुलसीपुर, राजनांदगांव)
इसके अलावा, चार अन्य आरोपी – गोलू सिन्हा (कोकपुर), विनोद राय (अर्जुनी), लल्लू यादव (मोतीपुर), और शिवा सिन्हा (ममतानगर, राजनांदगांव) मौके से फरार हैं, जिनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में जुआ के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी गई है।