ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

महापौर,एमआईसी,पार्षदो सहित सैकड़ों नागरिको ने तालाब का सफाई लिया संकल्प,स्वच्छता के लिए श्रमदान

दुर्ग/ नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार को वार्ड 3 मठ पारा स्थित टप्पा तालाब की सफाई की गई। जिसमें महापौर अल्का बाघमार ने तालाब के आस पास फैले जलकुंभी और कचरे को निकालने फावड़ा उठाया।

वहीं पार्षद पार्षद व वित्त व लेखा प्रभारी नरेंद्र बंजारे, स्वास्थ्य प्रभारी नीलेश अग्रवाल,सामान्य प्रशासन प्रभारी मनीष साहू,विद्युत व यांत्रिकी प्रभारी ज्ञानेश्वर ताम्रकर,पार्षद गोविंद्र देवांगन,वरिष्ठ नेता शिव चन्द्राकर,चंडी शीतला मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर,दिनेश नालोडे,पूर्व पार्षद ममता देवांगन, रानी सोनी,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,सुरेश भारती सहित सहयोग करने बड़ी संख्या में लोगों ने कतार में खड़े हो कर सफाई अभियान में हाथ बढ़ाया।

महापौर ने पहले नागरिकों से चर्चा की, फिर तालाब को साफ करने आम लोगों से सहयोग की अपील की। महापौर अलका बाघमार और वार्ड पार्षद नरेंद्र बंजारे का सयोग करने लोग सहज रूप से तैयार हो गए,तालाब परिसर के आस पास झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिए।

महापौर एमआईसी सदस्य, पार्षद और निगम अधिकारियों व पदाधिकारियों के साथ मिलकर तालाब से विसर्जन सामग्री,फूल माला, पालीथीन को तालाब से बाहर निकाला। दो घंटा से अधिक समय तक चले इस अभियान में टैक्टर ट्राली भरकर कचरा निकाला गया।

महापौर अल्का बाघमार ने अंत में शहर के प्रत्येक तालाब को साफ रखने नागरिकों को सजग रहने कहा। महापौर ने निगम अधिकारियों से कहा कि नागरिक की शिकायत दूर हो यही प्राथमिकता है।

सफाई अभियान के बाद महापौर अल्का बाघमार ने तालाब के आसपास के क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने तालाब के किनारे खाली जगह पर छ्यादार पौधरोपण करने निर्देश दिए।उन्होंने तालाबो में गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाही करने निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button